- सोशल मीडिया पर एक बार फिर उर्फी जावेद में अपनी ड्रेसिंग सेन्स से मचाई हलचल
- उर्फी जावेद की ड्रेस को देखकर ट्रोलर्स ने नहीं छोड़ी कोई कसर, जमकर उड़ाया मजाक
डिजिटल फीचर डेस्क |
अभिनेत्री उर्फी जावेद अपनी ड्रेसिंग डेन्स को लेकर एक बार फिर से चढ़ी ट्रोलर्स के हत्थे। हमेशा की तरह उर्फी ने अपने बोल्ड और ग्लमौरस लुक के साथ मचाई सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल। लेकिन कुछ लोगो को शायद उर्फी जावेद के इस अंदाज़ से दिक्कत है तभी तो उन्हें ट्रॉल्स का सामना करना पड़ता है। हालाँकि उर्फी को इन ट्रोल्स से कोई खास परेशानी नहीं है।
‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम उर्फी जावेद अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्फी अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती है, जिसे देख फैंस क्रेजी हो जाते हैं। हालांकि कई बार उर्फी को ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन अब उर्फी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने में माहिर हो गई है। इसी कड़ी में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्फी जावेद गुलाबी कॉयल जैसी बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद का ये बोल्ड अंदाज देख ट्रोलर्स एक बार फिर से एक्टिव हो गए है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर ट्रोलर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे है।

ट्रोलर्स उन्हें कितना भी ट्रोल करले लेकिन उर्फी अपने इस फैशन सेन्स से अपने फैंस को एंटरटेन करती रहेंगी। अब तो वैसे भी खुद बॉलीवुड के एक्टर ‘रणवीर सिंह’ ने उन्हें ‘कॉफी विद करण 7’ में फैशन आइकॉन कहे दिया है, अब उर्फी जावेद पीछे हटानो वालो में से कहा हैं।

