Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

खुशखबरी! रैपिड का ट्रायल इसी साल

  • ट्रायल रन के बाद इसी सेक्शन पर सफर भी अगले साल से शुरू
  • दुहाई से मुरादनगर के बीच ऐलिवेटेड निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंचा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड का लुत्फ उठाने वालों के लिए खुशखबरी है। वैसे तो रैपिड का 82 किमी का पूरा कॉरिडोर मार्च 2025 में शुरू होगा, लेकिन इसके कुछ भाग के लिए तैयारियां अपने अन्तिम चरण में पहुंच गई हैं। रैपिड रेल प्रोजेक्ट के पीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि इसके प्राथमिक खंड पर रैपिड का ट्रायल रन इस साल किया जाएगा। उधर, दुहाई से मुरादनगर के बीच ऐलिवेटेड निर्माण भी अपने अन्तिम चरण में पहुंच गया है।

पुनीत वत्स के अनुसार आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किमी लम्बे प्राथमिक खंड में वायाडक्ट का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है। इस खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो शामिल हैं। यहां अब ट्रैक बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ साथ सिग्नलिंग व ओएचई का काम भी बहुत तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी सेक्शन में रैपिड रेल का पहला ट्रायल रन इस साल के अन्त में किया जाएगा।

02 13

इसके बाद आगे के सेक्शन में जैसे जैसे निर्माण कार्य पूर्ण होता जाएगा वैसे-वैसे ही उन सभी रूटों पर भी ट्रायल रन शुरू कर दिए जाएंगे। यहां अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस साल के अंत में होने वाले ट्रायल रन के बाद इसी सेक्शन पर रैपिड का संचालन अगले साल मार्च में शुरू करने के लिए ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। उधर, दूसरी ओर दुहाई से मुरादनगर सेक्शन के बीच ऐलिवेटेड निर्माण भी लगभग अपने अन्तिम चरण में है। दुहाई से मुरादनगर की दूरी छह किमी है और इसमें से पांच किमी का ऐलिवेटेड निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: उत्तर भारत में लू का कहर, शहरों में 45° सेल्सियस के पार तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली और उत्तर...

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...
spot_imgspot_img