Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मॉडर्न एरा स्कूल में छात्रों ने देशभक्ति नृत्य कर मचाई धूम

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: शनिवार को मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में इंटर हाउस गुरु वंदना एवं देशभक्ति प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य डा. सीमा विश्वास के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के चारों सदन अजंता, नालंदा, तक्षशिला व उज्जैन के बीच हुई।

छात्र छात्राओं ने आई लव माई इंडिया, मोहे तू रंग दे बसंती, वंदे मातरम, जय हो जय हो, गुरु चरन पर शीश नवांऊ, रंग सजे, महालक्ष्मी, महाकाली, महासरस्वती आदि गानों पर नृत्य कर धूम मचा दी। कार्यक्रम के बीच बीच में बच्चों से प्रश्न पूछकर मंनोरंजन एवं ज्ञान बढ़ाया गया।

विद्यालय प्राचार्य डा. सीमा विश्वास ने नृत्य प्रतियोगिता में अपना निर्णय लेते देते हुए प्राइमरी विंग में तक्षशिला सदन को प्रथम, नालंदा व उज्जैन को द्वितीय स्थान पर व अजंता सदन को तृतीय स्थान, जूनियर वर्ग में उज्जैन व नालंदा प्रथम, अंजता एवं तक्षशिला द्वितीय, सीनियर वर्ग मेंं नालंदा एवं तक्षशिला प्रथम, उज्जैन द्वितीय स्थान पर अंजता तृतीय स्थान पर घोषित किए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img