- जनचेतना दिव्यांग सोसायटी का 98 वां सेवा शिविर
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर अपने संबोधन में अरविंद संगल ने कहा कि अभी तक भी ऐसे अनेक दिव्यांग हैं, कोई कानों से सुन नहीं सकता, कोई मुंह से बोल नहीं सकता, किसी का हाथ कटा है तो किसी का पांव नहीं है , लेकिन अभी तक भी ये अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र अज्ञानता के कारण नहीं बनवा पाए हैं। दिव्यांगो की प्रमाण पत्र के प्रति यह अज्ञानता दूर करने का काम जनचेतना दिव्यांग सोसाइटी एनजीओ द्वारा किया जा रहा है।
दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों का मेडिकल चेकअप करने के बाद 29 प्रमाण पत्र प्रदान किए गए जबकि सात दिव्यांगजनों को मेरठ व मुजफ्फरनगर अग्रिम कार्यवाही के लिए रेफर किया गया। इस अवसर पर मेडिकल बोर्ड के सदस्य डा. आफरीन अख्तर एवं डा. सोमपाल को सम्मानित किया गया। इस अपर विजय सरोहा, वेदपाल चौहान, कुलदीप मलिक, सरस्वती मलिक आदि मौजूद रहे।

