Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

पैरों में घुंघरुओं की छम-छम, मुंह पर भोले की बम-बम

  • गंगनहर पटरी पर शिवमय हुआ माहौल, भोले के उद्घोष से गूंज रहा कांवड़ मार्ग

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: कांवड़ियों के पैरों में बंधे घुंघरुओं से निकलती छम-छम फिर जोशीले आवाज में मुंह से निकलती भोले की बम-बम गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों का यह नजारा देखते ही बन रहा है। गंगनहर पटरी पूरी तरह शिवमय हो गई है। मंगलवार को भी गंगनहर पटरी से रिकॉर्ड तोड़ कांवड़िए गुजरे। वहीं सेवादार भी भोलों की सेवा में पूरी श्रद्धा से लगे रहे। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद हैं। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अधिकारी लगातार पटरी पर गश्त कर रहे हैं। सावन माह में कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल ला रहे हैं।

समय के साथ गंगनहर पटरी पर माहौल शिवमय होने लगा है। पटरी पर लगातार कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी गंगनहर पटरी से रिकॉर्ड तोड़ कांवड़िए जल लेकर गुजरे। कांवड़ मार्ग से दिनभर कांवड़ियों का रैला निकालता नजर आया। कांवड़ लाने वालों में युवाओं के साथ ही महिलाएं और बच्चें भी पूरी श्रध्दा के साथ शामिल हो रहे हैं। वहीं, सेवा शिविर में श्रद्धालु भी कांविड़यों की पूरी श्रध्दा के साथ सेवा में जुटे हैं।

24 14

भीषण गर्मी में भी कांविड़यों के हौसले बुलंद हैं। कांवड़ियां पैरों में घंघुरु बांधकर चल रहे हैं। इस समय कांवड़ मार्ग पूरी तरह केसिरया रंग में रंग चुका हैं। गंगनहर पटरी बोल-बोले की बम के जयघोष से गूंज रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकांश कांवड़ियां गंगनहर पटरी से निकल चुके हैं।

दिल्ली और हरियाणा के कांविड़यों की संख्या भी बढ़Þने लगी है। पुलिस ने गंगनहर पटरी पर छोटे-बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए लगातार पटरी पर गश्त कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कांवड़िÞयों की वेशभूषा में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

पटरी पर मरम्मत कार्य तेज

रजवाहा पटरी पर कांवड़ियों के आने का समय कम रह गया है। इसके चलते प्रधान ने पटरी पर तैयारी भी तेज कर दी है। पटरी की सफाई के साथ ही मरम्मत कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है।

मुसलमान करेंगे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

राष्ट्रीय हिन्दु मुस्लिम मंच की एक बैठक मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित निजाम कॉम्प्लेक्स में हुई। जिसमें तय किया गया कि शहर आगमन पर कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मो. रिहान खान व संचालन उपाध्यक्ष परवेज अली ने किया। कांवड़ियों का आगमन शहर में जोर पकड़ेगा तभी दिल्ली रोड स्थित रानी मिल पर संगठन द्वारा एक स्वागत कैम्प लगाया जाएगा

23 14

जिसमें कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। अगले माह एरा गार्डन में आजादी के अमृत महोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मुस्लिम इलाकों में पौधरोपण के साथ मुसलमानों के घरों पर राष्ट्रीय ध्वज भी लगाए जाएंगे। रिहान ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मौजूद रहेंगे। यहां डा. आबिद, गरिमा वैश्य,जय भगवान, मनोज प्रधान, साजिद अलवी, कारी असद आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img