Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

राज्यपाल ने की विवि के नैक मूल्यांकन प्रस्तुतिकरण की समीक्षा

  • विश्वविद्यालय की ओर से ‘ए प्लस’ ग्रेट पाने की जा रही है तैयारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की। विश्वविद्यालय इसमें पूर्व वर्ष 2005 तथा वर्ष 2016 में नैक मूल्यांकन में ‘बी’ ग्रेड प्राप्त कर चुका है।

अब तीसरी बार विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व के अनुभवों का लाभ उठाकर कमियां दूर करते हुए राज्यपाल के समक्ष ‘ए प्लस’ ग्रेड प्राप्त करने की तैयारी के साथ प्रस्तुतिकरण दिया गया। राज्यपाल नैक मूल्यांकन की तैयारी के लिए गठित विश्वविद्यालय की कमेटी के सदस्यों से सभी सातों क्राइटेरिया पर तैयारी की जानकारी ली और विविध अपेक्षित सुधारों के निर्देश भी दिए।

उन्होंने प्रस्तुतिकरण को और सशक्त करके ‘ए प्लस प्लस’ श्रेणी तक पहुंचाने के लिए उत्साहवर्द्धन भी किया। उन्होंने कहा कि नैक मूल्यांकन में प्रस्तुतिकरण और पियर टीम के भ्रमण के समय अवलोकन में लाए जाने वाले तथ्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए जो विकास रिपोर्ट में प्रस्तुत किया जा रहा है वह पियर टीम को दृष्टव्य भी होना चाहिए। नैक सिर्फ मूल्यांकन ही नहीं है, यह उस शैक्षणिक संस्थान में उपलब्ध व्यवस्थाओं और शैक्षणिक सुविधाओं में बेहतरी को प्रदर्शित करता है।

राज्यपाल ने समीक्षा बैठक में कहा कि विश्वविद्यालय को अपने परिसर की व्यवस्थाओं और शिक्षण में उत्थान के साथ-साथ ग्राम विकास कार्यों से भी सक्रियता से जुड़ना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण तथा सुविधाओं की उपलब्धता के लिए निरंतर मॉनीटरिंग करने, गांवों में पुस्तकालय खोलने, आंगनबाड़ी केन्द्रों को दी गई सामग्री के समुचित उपयोग की जानकारी रखने, गोद लिए गांवों में सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ उपलब्ध कराने में सहायता करने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि गोद लिए विद्यालय के बच्चों को विश्वविद्यालय में भी विविध गतिविधियों से जोड़ें, जिससे बच्चों में शुरू से ही उच्च शिक्षा तक पहुंचने की मानसिकता विकसित हो। राज्यपाल ने चर्चा के दौरान विश्वविद्यालय को कम्यूनिटी रेडियो सुविधा प्रारम्भ करने का सुझाव दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर के साथ-साथ प्लेटलेट दान पंजीकरण शिविर भी लगवाने को कहा।

उन्होंने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला को गोद लिए पांच गांवों में नौ से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय उन गांवों में मेनोपॉज की उम्र वाली महिलाओं में नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर की जांच की व्यवस्थ भी करें। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत श्रमिक वर्ग के कर्मचारियों के हितों को व्यक्तिगत स्तर तक देखे जाने के लिए भी कमेटी गठित कराने को कहा।

राज्यपाल ने स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के बिन्दु पर व्यापक सुधार कराने के लिए एक तहसील को गोद लेने के लिए भी चर्चा की। उन्होंने नैक मूल्यांकन के प्रस्तुतिकरण पर सुधार के लिए दिए गए सभी सुझावों को लागू कराने के बाद ही एसएसआर दाखिल करने का निर्देश देते हुए कहा कि सशक्त तैयारी के साथ नैक मूल्यांकन करते।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, विशेष सचिव उच्च शिक्षा मनोज कुमार, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा सहित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला तथा नैक मूल्यांकन के लिए गठित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: कर्नाटक में धार्मिक कार्यक्रम, पीएम मोदी ने भैरवैक्य मंदिर का किया लोकार्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को...
spot_imgspot_img