Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

भांजेजे की मौत पर पाकिस्तान गया था शामली के नफीस का परिवार

  • पाकिस्तान में विदेशी पिस्टल के साथ पकड़ा गया मुस्लिम परिवार

जनवाणी संवाददाता |

शामली: पाकिस्तान में षडयंत्र का शिकार हुआ शामली का मुस्लिम परिवार भांजे की मौत पर गमी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गया था। वहां से लौटते समय गिफ्ट बॉक्स में पिस्टल के साथ पाकिस्तान में कस्टम विभाग ने उन्हें पकड़ा है। शामली शहर के मोहल्ला नौकुआ रोड बर्फखाने वाली गली निवासी नफीस (70) अपनी पत्नी आमना (67) व बेटे कलीम (35) के साथ एक महीना पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुजफ्फरनगरगढ़ में गए थे। पाकिस्तान में नफीस की सगी बहन है। एक महीना पहले नफीस के भांजे इस्लाम की मौत हो गई थी।

गमी में शामिल होने के लिए बुजुर्ग दंपति नफीस व आमना अपने बेटे कलीम को लेकर पाकिस्तान गए थे। बुधवार को पाकिस्तान से भारत लौटते समय कस्टम विभाग ने वाघा सीमा पर उन्हें हथियारों के साथ पकड़ा था। हथियार विदेश पिस्टल थे जर्मनी निर्मित हैं और गिफ्ट पैक में थे।

पूछताछ में नफीस और उनके परिजनों ने बताया था कि जब वह भारत लौट रहे थे तो उन्हें एक व्यक्ति ने गिफ्ट पैक दिया था जो भारत में उसके रिश्तेदार उनसे लेने की बात कही गई थी। नफीस व कलीम ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि इस गिफ्ट पैक में हथियार हो सकते हैं। वहीं जब शामली में नफीस के परिजनों को इस बात जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। नफीस के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...
spot_imgspot_img