Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

आपस में भिड़े हरियाणा यूपी के कांवड़िये, एक की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले यूपी और हरियाणा के कांवड़ियों के बीच मुजफ्फरनगर में संघर्ष हो गया। रुड़की में मंगलौर के पास पहले दोनों गुट भिड़े, इसके बाद छपार क्षेत्र में दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे चले। हमले में सिसौली के कावड़िए कार्तिक की सिर में लाठी लगने से मौत हो गई। हत्या के बाद भाग रहे हरियाणा के पांच कांवड़ियों को छपार में पुलिस ने पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के सिसौली के कावड़िए शिवरात्रि की सुबह हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस लौट रहे थे। मंगलौर के पास रोहतक के डाक कावड़ियों के साथ आगे निकलने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान हरियाणा के कांवड़ियों ने लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला बोल दिया।

सिर में लाठी लगने से सिसौली के कार्तिक की मौत हो गई, जबकि अन्य कई घायल हैं। कार्तिक सेना में कार्यरत था। हत्या की वारदात के बाद भाग रहे रोहतक के कांवड़ियों को छपार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सिसौली में गम का माहौल है। सैकड़ों लोग रुड़की जिला चिकित्सालय के लिए रवाना हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img