- सत्यापन को राशन डीलर, बीडीसी प्रधानों के साथ बैठक
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: कैराना तहसील क्षेत्र के हजारों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभान्वित होते हैं। वहीं कुछ किसानों के नाम के आगे उनके पिता का नाम नहीं होेने व एक ही गांव में उसी नाम के दो या तीन किसान होने के कारण कुछ किसानों को योजना का डबल लाभ मिल जाता हैं।
बुधवार को तहसील सभागार कक्ष में एसडीएम शिव प्रकाश यादव की अध्यक्षता में गांवों के राशन डीलरों, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधानों व हल्का लेखपालों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि किसान सम्मान निधि के पात्रों की सूची में एक ही किसान का दो बार नाम दर्ज होने व उसके नाम के आगे पिता का नाम दर्ज नही होने के कारण एक ही किसान दो बार योजना का लाभ प्राप्त कर रहें हैं।
जिसके लिए गांवों के पात्र किसानों का सूची के आधार पर सत्यापन कराया जायेगा। जिसमें राशन डीलर, गांव सचिव, ग्राम प्रधान किसी भी किसान के पिता का नाम, जमीन, परिवार की स्थिती, उसके रहने के स्थान के बारे में सही जानकारी इक्टठा करके सूची में अपडेट की जायेगी। इस अवसर पर तहसीलदार प्रियंका जायसवाल व राजस्व की टीम मौजूद रही।

