Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम बच्चे समेत चार की मौत

  • थानाभवन के भनेड़ा में पूर्वी यमुना नहर पर हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन/शामली: दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त भिडंत में पांच साल के मासूम बच्चे समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक साथ चार मौत से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री वहां पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी मुरसलीन (35) पुत्र जमीर अपने भांजे इब्राहीम (5) पुत्र कुर्रत के साथ अपनी बहन के यहां गांव पलठेडी जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार मामा-भांजे थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा में पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर पहुंचे तो सामने से आई बाइक से मुरसलीन की बाइक की जबरदस्त भिडंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सहारनपुर जिले के नकुड थाना क्षेत्र के गांव ढाइकी निवासी तिरसपाल (45) पुत्र नानू और नीटू (35) नाथूराम निवासी गांव भनेड़ा उद्दा के रूप में हुई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर एसपी अभिषेक, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारी पहुंच गए। वहीं जानकारी पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने अस्पताल पहुंचकर मामले में शोक जताया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img