जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में देशभक्ति एवं गुरु महिमा पर हिंदी नाटक प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूमधाम से किया। यह प्रतियोगिता विद्यालय प्राचार्या डा. सीमा विश्वास के मार्गदर्शन में एवं दो वर्गो जूनियर व सीनियर में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में नांलदा सदन प्रथम व सीनियर वर्ग में अजंता सदन प्रथम रहे।

