Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

दुर्घटना होने से बाल बाल बची इंडिगो की फ्लाइट

  • टेकऑफ से पहले रनवे पर जाते वक्त ही फिसल गया विमान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में यात्री विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-757 को उड़ान भरने से पहले ही रद्द कर दिया गया। बताया गया है कि विमान असम के जोरहाट से बंगाल के कोलकाता जाने वाला था। हालांकि, जब इसे टेक-ऑफ के लिए लाया जा रहा था, उसी दौरान विमान फिसल गया। पायलट के निर्देश पर विमान को जांच के लिए भेजा गया। हालांकि, शुरुआती जांच में फ्लाइट में कोई दिक्कत नहीं मिली है। इस घटना में कोई यात्री जख्मी नहीं हुआ।

घटना को लेकर इंडिगो ने किया ट्वीट

एक स्थानीय पत्रकार ने ट्विटर पर एक तस्वीर अपलोड की जिसमें एक विमान दिखाई दे रहा था, जो रनवे से फिसल गया और उसके पहिए घास में फंस गए। इंडिगो को टैग करते हुए उसने कहा कि गुवाहाटी कोलकाता इंडिगो उड़ान 6F 757 (6E757) रनवे से फिसल गई और असम के जोरहाट हवाई अड्डे पर कीचड़ भरे मैदान में फंस गई। उड़ान दोपहर 2.20 बजे प्रस्थान करने वाली थी, लेकिन घटना के बाद उड़ान में देरी हुई।

उनकी पोस्ट का जवाब देते हुए, इंडिगो ने कहा कि सर, हम इस घटना को गंभीर रूप से ले रहे हैं और इस मुद्दे को संबंधित टीम के साथ तुरंत उठा रहे हैं। कृपया उसी के लिए डीएम के माध्यम से पीएनआर साझा करें।

एएआई के अधिकारी ने कहा कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी थी और रात करीब 8:15 बजे उड़ान रद्द कर दी गई। विमान में 98 यात्री सवार थे। सभी यात्री विमान से उतर गए और सुरक्षित हैं। संपर्क किए जाने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हम फिलहाल जानकारी की जांच कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img