- जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए नियमित टीकाकरण की प्रगति जानते हुए जनपद के तीन ब्लॉक कैराना, कांधला, ऊन में नियमित टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करते हुए सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव में प्रगति बढ़ाने और जननी सुरक्षा योजना का शत-प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए।
साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय क्षय रोग में टीबी नोटिफिकेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने में सही ढंग से काम ना करने वाले आरोग्य मित्रों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाािकारी ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए 18 प्लस वालों को माइक्रो प्लानिंग करते हुए कोविड-19 वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज लगाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाािकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक मॉडल सब सेंटर डेवलप करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यक्रमों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय अग्रवाल, सीएमएस डा. सफल कुमार समस्त एसीएमओ सहित के अलावा बीपीएम, डीपीएम, डीसीटीएम आदि मौजूद रहे।

