Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जनपद में ब्लॉक स्तर पर बनेंगे मिनी स्टेडियम

  • 31 ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध होने के चलते खेल के मैदान बनाने की प्रक्रिया तेज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शासन की योजना के अंतर्गत मेरठ जनपद में हर ब्लॉक पर एक मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके अलावा 31 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिनके लिख भूमि का चयन कर लिया गया है। अभी तक तीन मिनी स्टेडियम में काम शुरू किया जा चुका है, जबकि तीन खेल के मैदान बनकर तैयार किए जा चुके हैं।

जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. सलोनी गर्ग ने बताया कि इन कार्यों को कराने के लिए सीडीओ स्तर से तीन सदस्यीय समितियां बनाई गई हैं। जिनमें संबंध्ति तहसील के एसडीएम, संबंधित बीडीओ और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से इन कामों को मनरेगा अथवा वित्त आयोग के माध्यम से कराया जाना है। जनपद में ब्लॉक मेरठ के कायस्थ गांवड़ी, रजपुरा के पट्टी खेड़ा और रोहटा के आलमगीरपुर गांवों में मिनी स्टेडियम का काम शुरू कराया जा चुका है।

10

जबकि शेष नौ ब्लॉक क्षेत्रों में भूमि के चयन का काम पूरा हो गया है। इनमें सरूरपुर ब्लॉक के ग्राम बहादरपुर, जानी के ग्राम काजमाबाद गून, परीक्षितगढ़ के ग्राम चितवाना शेरपुर, माछरा के ग्राम हसनपुरकलां, मवाना के ग्राम खालिदपुर, सरधना के ग्राम छबड़िया, दौराला के ग्राम दुल्हैड़ा चौहान, हस्तिनापुर के ग्राम रहमापुर और खरखौदा के ग्राम मंडाली में भूमि चयन होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जल्दी ही इन नौ ब्लॉक के गांवों में भी मिनी स्टेडियम बनाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। डा. सलोनी गर्ग ने बताया कि जनपद के 31 गांवों में खेल का मैदान बनाने के लिए भूमि की उपलब्धता के आधार पर काम शुरू कराया गया है। इनमें सरूरपुर खुर्द के ग्राम भूनी, रोहटा के ग्राम भदौड़ा और पेपला में खेल के मैदान बनकर तैयार हो चुके हैं।

इनके अलावा सरधना के दौलतपुर, रजपुरा के दत्तवली, कुनकुरा, दौराला के अझौता, गेसूपुर बफावत, मछरी, सरूरपुर खुर्द के बपारसी, मेरठ के चंदसारा, खेला बलरामपुर, रोहटा के जटपुरा, फकरपुर, परीक्षितगढ़ के अमरसिंहपुर, खटकी, नीमका, मवाना ब्लॉक के अस्सा, खेड़ी मनिहार, माछरा के गोविंदपुरी, मवी, ईसानगर, जानी खुर्द के अफजलपुर पावटी, बलरामपुर मोरना, ढढरा, खरखौदा के कौल और हस्तिनापुर के जलालपुरा जोरा, दुधली खादर, तारापुर, बटावली में भूमि उपलब्ध बताई गई है। इन सभी ग्राम पंचायतों में भी खेल का मैदान बनाने का काम शीघ्र शुरू कराया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img