जनवाणी संवाददाता |
नगीना: विगत पांच वर्षो में किए गए कार्यो की रिर्पोट के आधार पर कृषि विज्ञान केंद्र, नगीना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कार्य कर रहे सभी जनपदों के कृषि विज्ञान केंद्रों में सर्वश्रेष्ठ रहने पर दयाल ग्रुप द्वारा यह पुरस्कार प्रायोजित किया गया। शुक्रवार को सरदार वल्लभभई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित प्रसार परिषद की बैठक का आयोजन हुआ।
उसके पश्चात पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कार्य कर रहे सभी जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्रों के मध्य सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केन्द्र का पुरस्कार कृषि विज्ञान केन्द्र, नगीना (बिजनौर) को दिया गया। यह पुरस्कार दयाल ग्रुप द्वारा प्रायोजित किया गया था। पुरस्कार चयन के लिए सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों से उनके द्वारा विगत पांच वर्षो में किये गये कार्यो की रिर्पोट ली गई थी।

