Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

हाथरस: चचेरा भाई ने किया चार वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली:  क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात को एक युवक चार वर्ष की मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची अन्य बच्चों के साथ उस समय अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी युवक रिश्ते में बच्ची का चचेरा भाई है।

काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद यह बच्ची आरोपी के घर पर एक कमरे में बंद रोते हुए मिली। उसकी आवाज सुनकर परिवार वालों ने उसको कमरे से निकाला। तब बच्ची ने परिवार वालों को अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिवार वालों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बच्ची के ताऊ ने तहरीर दे दी है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। खबर लिखने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। परिवार वाले बच्ची को उपचार के लिए लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे।

स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने परिवार वालों और ग्रामीणों से पूछताछ कर आवश्यक तथ्य जुटाए। पुलिस ने सीएचसी पर बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। बच्ची की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img