Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

गाइडेंस फेस्टिवल में सीबीएसई छात्रों की कॅरियर चुनने में करेगा मदद

  • छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10 सितंबर तक करा सकते हैं पंजीकरण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: छात्रों को कॅरियर चुनने में मदद करने के लिए सीबीएसई ने नई पहल शुरू की है। जिसके तहत आॅनलाइन नेशनल गाइडेंस फेस्टिवल कराया जा रहा है। इसमें बच्चों को कॅरियर व उससे संबंधित विषय चुनने और प्रोफेशनल कोर्सों के बारे में जानकारी दी जाएगी। फेस्टिवल 19 सितंबर से 24 दिसंबर तक आॅनलाइन चलेगा। इसमें सीबीएसई के आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी फ्री पंजीकरण करा सकते हैं।

फेस्टिवल को नेशनल गाइडेंस-2022 फेस्टिवल नाम दिया गया है। इसके लिए आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका मकसद छात्रों को कॅरियर की जानकारी देना है। इसमें विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि वह जिस करियर में जाना चाहते हैं, उसे लेकर वहां किस विषय को चुनें और किस पर ज्यादा फोकस रखा जाए, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

स्कूल स्तर पर तय कर सकेंगे भविष्य

सीबीएसई की इस पहल से छात्र स्कूल स्तर पर ही अपने भविष्य की दिशा तय कर पाएंगे। नई शिक्षा नीति में इसके लिए वैज्ञानिक मार्गदर्शन की आवश्यकता पर भी बल दिया जा रहा है। यह फेस्टिवल भी इसी नीति का हिस्सा है। सीबीएसई से संबंधित स्कूलों की ओर से छात्रों और उनके परिजनों को इस फेस्टिवल में भाग लेने के लिए पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्कूलों की ओर से इसके लिए छात्रों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसके लिए पंजीकरण कर सकें व भविष्य में सही करियर का चयन कर सकें।

इस तरह कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

इसके लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर लिक जारी कर दिया गया है। इस लिक पर जाकर छात्र और उनके परिजन दस सितंबर तक फ्री पंजीकरण करवा सकते हैं। करियर गाइडेंस, कौशल विकास को लेकर मार्गदर्शन करने के लिए करवाए जा रहे इस फेस्टिवल में सीटें सीमित हैं। इसलिए जो भी छात्र पहल के आधार पर पंजीकरण कराएंगे, उन्हें इसमें भाग लेने का मौका मिल सकेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img