- प्रियंका की उपलब्धि क्रांतिधरा के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए सम्मान की बात: सांसद
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल रविवार को प्रियंका गोस्वामी के घर पहुंचे। प्रियंका के माता-पिता को उपलब्धि की बधाई दी। प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी भाजपा सांसद के गले से लिपटकर रोने लगे और बोले कि मुझे उम्मीद नहीं थी प्रियंका इतना अच्छा खेलेगी। तभी सांसद बोले कि मुझे बिटियां पर पूरी उम्मीद थी। इसके बाद तो प्रियंका के पिता कुछ देर तक खुशी के आसूं निकल गए।

इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया था। सांसद भी थोड़ा भाव विभोर हो गए थे। उन्होंने प्रियंका के पिता को कहा प्रियंका की उपलब्धि से देश का सीना चौड़ा हो गया हैं। भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि प्रियंका की उपलब्धि क्रांतिधरा के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए सम्मान की बात हैं। प्रियंका बिटियां पर उन्हें गर्व हैं। ये क्षण सुखद हैं…। प्रियंका के भाई कपिल गोस्वामी को भी भाजपा नेताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

