Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

सौमित्र गर्ग को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहली रैंक

  • छात्र की उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से आईआईटी और देश के तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-2022 में मेरठ के सौमित्र गर्ग को देशभर में पहली रैंक मिली है। जेईई मेन के पहले सत्र में परीक्षा देकर 300 में से पूरे 300 अंक के साथ 100 प्रतिशत लाने वाले सौमित्र को अब कॉमन रैंकिंग लिस्ट में पहला स्थान मिला है। दूसरे सेशन का रिजल्ट सोमवार को जारी होने के बाद देशभर में 100 एनटीए अंक पाने वाले 24 छात्र हैं, जिनमें प्रदेश के दो छात्र शामिल हैं। मेरठ के सौमित्र गर्ग 24 मेधावी छात्रों में से हैं।

जिन्होंने पहले सत्र में ही 300 में से पूरे 300 अंक हासिल किए थे। पहली रैंक मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए सौमित्र गर्ग ने कहा कि कक्षा 10वीं तक वह कॉमर्स लेकर पढ़ना चाहते थे, लेकिन उसी दौरान उनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों के प्रति रुचि बढ़ने लगी। वहीं, रुचि उन्हें यहां तक लेकर आई। सौमित्र ने बताया कि इन विषयों की बात ही कुछ निराली है।

इन विषयों में जिन्होंने महारत हासिल कर ली वह जीवन में कुछ भी कर सकते हैं। यह बात समझ में आने के बाद उन्होंने पूरा ध्यान इसी पर लगाया और कुछ नहीं सोचा। सौमित्र बताते हैं कि उन्होंने 100 प्रतिशत अथवा पहली रैंक लाने के लिए तैयारी नहीं की थी। उन्हें अच्छे रैंक की उम्मीद जरूर थी और उसी तरह तैयारी भी की थी लेकिन उस मेहनत का परिणाम जब 100 प्रतिशत, 300 में से पूरे 300 अंक और अब देश में पहली रैंक मिलने तक आई है, तब उन्हें और भी ज्यादा अच्छा लग रहा है।

एडवांस को पास करना है अब लक्ष्य

गर्ग ने इसी वर्ष दिल्ली पब्लिक स्कूल से कक्षा 12वीं की परीक्षा 98 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की है। उनका अगला लक्ष्य जेईई एडवांस की परीक्षा भी बेहतरीन प्रतिशत से उत्तीर्ण करना है जिससे उनका पसंदीदा आइआइटी मिल जाए जहां से वह कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहते हैं। घर के सबसे निकट आईआईटी दिल्ली है इसलिए उनकी पहली प्राथमिकता वही जाने की है।

सौमित्र ने बताया कि उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में तीनों विषयों का निरंतर अध्ययन किया। उन्होंने घंटे देखकर पढ़ाई नहीं की। जिस दिन जितना भी समय पढ़ाई के लिए निकाला उसमें उक्त तीनों विषयों को बराबर समय देकर तैयारी की। सुबह योगाभ्यास और शाम को दोस्तों संग क्रिकेट खेलना भी जारी रखा। सौमित्र के अनुसार जेईई मेन की तैयारी के साथ ही उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी हो गई। उसके लिए अलग से तैयारी करने की जरूरत नहीं है।

जो लक्ष्य में खो गया समझो वही सफल हो गया

कठिन परिश्रम से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। यह कथन हम सभी जानते हैं, लेकिन इसके लिए निरंतर प्रयास करना जरुरी होता है। आज सौमित्र गर्ग ने इन वाक्यों को सार्थक कर दिया है। अपने निरंतर प्रयास और गुरुजनों के मार्ग दर्शन से उन्होंने सिद्ध कर दिया कि हम प्रतिकूल परिस्थतियों में भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सौमित्र ने अपने कठिन परिश्रम से जेईई मैन में आॅल इंडिया रैंक प्राप्त की है।

22 8

सौमित्र की यह उपलब्धि वास्तव में सराहनीय है और हमें इस बात के लिए भी प्रेरित करती है कि हम अपने लक्ष्य को छोटे शहरों से भी प्राप्त कर सकते हैं। फीटजी मेरठ के सेंटर हेड कुमार गौरव ने अपने टीम मेंबर के साथ मिलकर सोमवार को इस बात को प्रमाणित कर दिया है कि यदि आप ईमानदारी के साथ निरंतर प्रयास करते रहे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

वहीं, अन्य सफल छात्रों में आदित्य राठी (469) आदित्य ऐरन (665) विनायक अग्रवाल (1746), पार्थ गोयल (2691) शौर्य पनवार (3034) निखिलेश सिंह (3190), प्रीति कर्णवाल (4633), सागर अरोरा (4659) अनमोल अग्रवाल (4834) ऋत्विक मनोहर (5617), आयुषी सिंह (5660), विश्वांगी राज (5684) मयंक गिरि (5970), शुभम चौहान (6806), रीशीराज पोसवाल (7387), आयुष्मान पटनायक (7431), अक्ष चौहान (8824), प्रत्युष जिंदल (9491) रैंक प्राप्त की एवं कुल 135 छात्र जेईई एडवांस की परीक्षा दे सकेंगे। शाखा से कुल 19 छात्रों ने टॉप 10,000 (जनरल कैटेगिरी में) रैंक प्राप्त करने में सफलता हासिल की अभी ये संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि परिणाम संकलन जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img