Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सुनील बंसल को आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय महामंत्री बनाया

  • धर्मपाल बने यूपी भाजपा के संगठन महामंत्री

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल को आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश के दायित्व से मुक्त कर दिया है। बंसल अब केंद्रीय नेतृत्व के प्रदान की गयी नई जिम्मेदारी के तहत पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं तेलंगाना में प्रभारी होंगे।

इस के साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा में सुनील बंसल के स्थान पर झारखण्ड में संगठन महामंत्री रहे धर्मपाल की नियुक्ति की गयी है। धर्मपाल को यूपी की जिम्मेदारी मिलने से खाली हुआ झारखण्ड प्रदेश के बीजेपी संगठन महामंत्री का पद अब यूपी में सह संगठन महामंत्री रहे कर्मवीर संभालेंगे।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मूलतः जनपद बिजनौर के निवासी हैं। धर्मपाल पिछड़े वर्ग की सैनी जाति से आते हैं।

धर्मपाल को झारखण्ड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के दायित्व से उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इससे पूर्व भी वे राजधानी लखनऊ में रहकर काम कर चुके हैं। तब धर्मपाल के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री थे। इसी के बाद उन्हें झारखण्ड प्रदेश महामंत्री संगठन बनाकर भेजा गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img