Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

गोकशी को लेकर हिंदू संगठनों का थाने पर हंगामा, धरना-प्रदर्शन

  • हर्रा पुलिस चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग
  • एसपी देहात के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तानगर के जंगल में गुरुवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल व हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तथा थानाध्यक्ष समेत पूरे थाना हर्रा पुलिस चौकी स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग को लेकर दिनभर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना-प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

दरअसल, गुरुवार सुबह हर जसड़-सुल्तान-हर्रा संपर्क मार्ग पर खेत में गोवंश के अवशेष मिले थे। जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर दबा दिया था और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया था, लेकिन बाद में जैसे इस बात की भनक हिंदू संगठनों से जुड़े बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं को लगा तो वे सीधे मौके पर पहुंचे अवशेष इकट्ठा करके थाने पर ले जाकर धरने पर बैठ गए।

37 8

इस दौरान थाना परिसर में सुबह से लेकर देर शाम लगभग 7 बजे तक हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए दोषी गोकशी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की और आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष व हर्रा पुलिस चौकी इंचार्ज की मिलीभगत से क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं लगातार होने का भी खुला आरोप लगाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गोकशी पर रासुका लगाने की मांग और थानाध्यक्ष हर्रा पुलिस चौकी इंचार्ज समेत पूरे थानों को सस्पेंड करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन हंगामा जारी रखा। हालांकि इस दौरान लगभग 5 बजे सीओ सरधना आरपी शाही मौके पर पहुंचे और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह थानाध्यक्ष समेत पूरे थाना व चौकी की सस्पेंड करने की मांग पर अडिग रहे।

देर शाम लगभग सात बजे एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे और हंगामा प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए शांत किया। इस दौरान एसपी देहात में भरोसा भी दिलाया कि दोषी पुलिस कर्मियों की जांच कर सस्पेंड की कार्रवाई की जाएगी साथ ही गोकशों का पता निकाल कर उनके खिलाफ रासुका जैसी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान हंगामा प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक चौहान, शांतनु चौहान, आदेश फौजी, आदेश कसाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, मन्नू, अनुज बजरंगी, मोनू चौहान व रामभूल चौहान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img