Home Uttar Pradesh News Meerut कांवड़ यात्रा: नहर पटरी के लिए शासन से 50 करोड़ रिलीज

कांवड़ यात्रा: नहर पटरी के लिए शासन से 50 करोड़ रिलीज

0
कांवड़ यात्रा: नहर पटरी के लिए शासन से 50 करोड़ रिलीज
प्रतीकात्मक चित्र।

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांवड़ यात्रा नहर पटरी के लिए सरकार ने 50 करोड़ की टोकन मनी रिलीज कर दी है। करीब एक पखवाडेÞ के भीतर इसके लिए काम शुरू करा दिया जाएगा। यह जानकारी पीडब्लूडी के एससी संजय भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि 651 करोड़ की कुल योजना की मद फिलहाल पचास करोड़ रिलीज किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नहर पटरी का जो कच्चा रास्ता है उसके निर्माण के लिए यह रकम खर्च की जाएगी। मुजफ्फरनगर से वाया मेरठ मुरादनगर नहर पटरी तक काम कराया जाना है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले छोटी पुलिया व पुलों को लिया जाएगा। कुल मार्ग 105 किलोमीटर है जिस पर पूरी योजना पर काम किया जाना है। कार्ययोजना दो साल में पूरी करनी है।