Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

भारत की जिम्बाब्वे पर जीत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का टूटा रिकॉर्ड

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दूसरे वनडे में जीत के साथ भारत ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इस मामले में टीम ने पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के लिए भारतीय टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 162 रन के लक्ष्य को भारत ने 25.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं, पहला वनडे भारत ने 10 विकेट से जीता था।

टीम इंडिया ने हरारे में दूसरे वनडे में जीत के साथ ही इस मैदान पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने हरारे मैदान पर लगातार 11 वनडे मैच जीत लिए हैं। यह किसी विदेशी मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा वनडे जीतने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के नाम था। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के हरारे मैदान पर 2013 से लेकर अब तक कोई वनडे नहीं गंवाया है। वहीं, दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने ईस्ट लंदन मैदान पर 2013 से लेकर अब तक लगातार 10 वनडे जीते हैं। पाकिस्तान ने 1989 से 1990 के बीच यूएई के शारजाह मैदान पर लगातार 10 वनडे जीते थे। वहीं, वेस्टइंडीज ने 1992 से 2001 के बीच ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन मैदान पर लगातार 10 मैच जीते थे।

मैच के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा- जिम्बाब्वे के पास कुछ क्वालिटी बॉलर्स हैं। मैंने बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज में भी इस चीज पर गौर किया था। उनके गेंदबाज ने हमारे लिए अच्छी चुनौती पेश की। हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलने और जीतने के लिए हैं। हम जहां भी यात्रा करते हैं, हमें भारतीय प्रशंसकों का अच्छा समर्थन मिलता है। उनके समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img