Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

बौखलाए सिसोदिया बोले, ये क्या नौटंकी है मोदी जी, पढ़िए और भी बहुत कुछ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नोटिस पर ट्वीट करते हुए कहा कि आपकी सारी रेड फैल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?, मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?

इससे पहले, रविवार को ही मनीष सिसोदिया ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि CBI छापों के बारे में मोदी जी के इस बयान को ज़रूर सुने। अगर नहीं सुना तो आप एक बहुत बड़े सच को जानने से वंचित रह जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img