- जन सूचना अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक
जनवाणी संवाददाता |
शामली: राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहारनपुर मंडल के तीनों जनपद शामली, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर की समीक्षा बैठक करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे आगामी 24 अगस्त को शामली में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों शामली, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर में समीक्षा बैठक करेंगे। राज्य सूचना आयुक्त जो मुख्य सचिव के समकक्ष हैं, आगामी 23 अगस्त की प्रात: 10 बजे लखनऊ से समीक्षा बैठक के लिए सहारनपुर मंडल के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम मेरठ सर्किट हाउस में करने के बाद राज्य सूचना आयुक्त 24 अगस्त को समीक्षा बैठक करने हेतु प्रात: 10 बजे मेरठ सर्किट हाउस से जिलाधिकारी कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।
फिर, दोपहर 12 बजे शामली में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जन सूचना अधिकारियों/ प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद शामली सर्किट हाउस में अल्प विश्राम करेंगे। फिर, सायं लगभग 5 बजे जनपद सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

