जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: सर्वप्रथम एचएम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार चौधरी एवं रिसोर्स पर्सन अनुरुद्ध चित्रा ने मां सरस्वती के आगे द्वीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का प्रारंभ किया। साथ में स्कूल के प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार यादव मौजूद रहे। अनुरुद्ध चित्रा ने सभी अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं को बताया कि किशोरवस्था किसी भी व्यक्ति के जीवन की एक महत्वपूर्ण अवस्था होती है।
जिसमें किशोरों के शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन होते रहते हे। यह अवस्था पुनर्स्थापन की अवस्था है। इसमें स्वयं पर संदेह, अपरिपक्त इच्छाएं, आदर्शवाद छोटे बड़े शौक पैदा होते रहते है। इस दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में एचएम पब्लिक स्कूल एवं कई अन्य स्कूलों के 50 से अधिक अध्यापिकों व अध्यापिकाओं ने प्रतिभा ग किया।

