जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: सोमवार को दोपहर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में क्षेत्र के किसान पशु अस्पताल में पहुंचे। वहां पर दरी बिछाकर धरना देकर बैठ गये। ब्लाक अध्यक्ष विनीत धनकड की अध्यक्षता व मोनू चौधरी के संचालन में आयोजित धरने में किसान वक्ताओं ने कहा कि पिछले तीन माह में लंपी वायरस के प्रकोप की चपेट में आकर गौवंश अपनी जान गंवा रहे है और बडी संख्या में गौवश इस वायरस से प्रभावित होकर जीवन मौत से जूझ रहे है। लेकिन पशु पालन विभाग चैन की नींद सो रहा है।
किसानों ने लंपी वायरस के जल्द से जल्द रोकथाम के उपाय किए जाने की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र के गांव टंढेरा में मृत पशुओं को गांव की आबादी के बीच स्थित हड़वार को गांव से बाहर स्थापित करने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने आदि मांग पर जोर दिया।

