Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

हवाई अड्डे पर जरूरी अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण शीघ्र किये जायेंगे स्थापित

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त व सुदृढ़ किया जायेगा। इसके अलावा हवाई अड्डे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पहुंच मार्गो के कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जायेगा ताकि हवाई अड्डे पर आने जाने के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन में मद्द मिल सकें।

अपर मुख्य सचिव, गृह एवं एरोड्रोम कमेटी के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में मंगलवार को कमाण्ड सेण्टर लोक भवन में सम्पन्न एक उच्च स्तरीय बैठक में उक्त जानकारी दी गई। बैठक में हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त व सुदृढ़ किये जाने के लिए जरूरी अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण स्थापित किये जाने की दिशा में भी शीघ्र कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये है।

अवनीश अवस्थी ने कहा कि हवाई अड्डे को जोड़ने वाली सड़क को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाये तथा इस बीच वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाय ताकि आवागमन प्रभावित न हो सके। हवाई अड्डे को कानपुर रोड से जोड़ने वाली सड़क पर प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था किये जाने के भी निर्देश दिये गये है।

हवाई अड्डे पर तीसरे टर्मिनल के निर्माण में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा इस कार्य को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। हवाई अड्डे के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता तथा उसके लिए बजट आदि का आकलन कर प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत किये जाने के लिये कहा गया है।

हवाई अड्डे पर आने वाली घरेलू व अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों के सम्बन्ध में भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रदेश के प्रयागराज, जयपुर, देहरादून व भोपाल आदि की एयर कनेक्टिविटी बढ़ाये जाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही हवाई अड्डे पर जहाजों के आवागमन की व्यवस्था कोविड काल के बाद पूर्व की भांति किये जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में पिछले 6 मास में हवाई अड्डे पर आने जाने वाले यात्रियों की स्थिति की भी जानकारी दी गई। बैठक में जिलाधिकारी, लखनऊ, सूर्यपाल गंगवार, विशेष सचिव, गृह राकेश कुमार मालपानी के अलावा एरोड्रोम कमेटी के प्रतिनिधिगण, सीआईएसएफ, एसआईटी, इंटेलिजेंस, पुलिस की सुरक्षा शाखा आदि के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img