Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

ताकि न करना पड़े माइग्रेन से सामना

Sehat


कभी न कभी आपको सिरदर्द/सर दर्द का सामना अवश्य करना पड़ा होगा क्योंकि सर दर्द एक ऐसी बीमारी है जिसका शिकार लगभग हर व्यक्ति कभी न कभी जरुर होता है। कुछ लोगों के लिए सर दर्द मामूली होता है और अपना एहसास क्षण भर के लिए करवा कर चला जाता है जबकि कुछ लोगों में यह एक दो घंटे तक रहता है तो कुछ लोगो का सर हमेशा दर्द करता रहता है।

जब आपका सर दर्द होता है तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता है और आपका व्यवहार भी बदल जाता है। आप जरा जरा सी बात पर चिडचिड़ाने या गुस्सा करने लगते हैं और आप अंधेरे या शांत कमरे में अकेले रहना चाहते हैं।

सर दर्द होने के पचासों कारण होते हैं। तेज धूप में काफी देर तक बिना टोपी या छाते के रहने से बहुत से लोगों का सर दर्द करने लगता है। यानि शरीर का तापमान बढ़ जाने से (तेज बुखार या तेज धूप से) या बहुत हीं गर्मी के कारण कई लोगों का सर दर्द करने लगता है।

सर दर्द की शिकार लड़कियां/युवतियां एवं महिलाएं सबसे ज्यादा होती हैं। कई लड़कियों का जब मासिक धर्म शुरू होने को होता है तो उनका सर दर्द करने लगता है। वे चिडचिड़ी हो जाती हैं एवं जरा जरा सी बात पर क्रोधित होने लगती हैं। ठीक इसी तरह जब स्त्रियां रजोनिवृत्ति की अवस्था में पहुंचती हैं तो वे अक्सर सर दर्द या अन्य मानसिक परेशानियों से परेशान रहती हैं। गर्भावस्था में भी बहुत से महिलाएं सर दर्द की शिकायत करती हैं।

दुर्गन्ध या बदबू लगने से भी कई लोगों का सर दर्द करने लगता है। जिन लोगों का पेट साफ नहीं रहता यानि कि जिन्हें अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है उनका सर भी अक्सर दर्द करता रहता है। अपर्याप्त नींद की वजह से भी बहुत से लोग सर दर्द से परेशान रहते हैं।

कई बीमारियां, खासकर मानसिक बीमारियां भी सर दर्द का कारण बनती हैं मसलन अवसाद, ब्रेन ट्यूमर इत्यादि। अवसाद यूं तो किसी को भी हो सकता है लेकिन ऐसा देखा गया है कि इसकी शिकार लड़कियां/ महिलाएं ज्यादातर होती हैं। ब्रेन ट्यूमर किसी को भी हो सकता है जिसमें सर में बहुत हीं तेज पीड़ा होती है। यह पीड़ा मरीज के लिए असहनीय होती है और किसी भी कारण से किसी भी वक्त ब्रेन ट्यूमर का दर्द उठ सकता है। तनाव इस तरह के दर्द का प्रमुख कारण होता है। तनाव अपने आप में सर दर्द का एक प्रमुख कारण है।

बहुत जोर से भूख लगने पर भी या किसी कारण से आपको खाना खाने से वंचित रहना पड़ जाए तो इस हालत में भी सर दर्द उठ सकता है। कई खाद्य पदार्थ भी ऐसे होते हैं जो सर दर्द का कारण बनते हैं या सर दर्द को बढ़ाते हैं।

अगर सर दर्द अपर्याप्त नींद के कारण या बदबू के कारण या ऐसे हीं कुछ अल्पकालिक कारणों से हों तो चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि अगर आप पर्याप्त नींद लेंगे या बदबू से दूर सुगन्धित वातावरण में रहेंगे तो आपका सर दर्द दूर हो जाएगा लेकिन अगर आपको लगातार सर दर्द की शिकायत रहती हो या दर्द असहनीय होता हो तो उसे नजरंदाज न करें और अपनी मर्जी से दवा लेकर ठीक न करते रहे।

अपनी मर्जी से सर दर्द की दवा तभी लें जब सर दर्द काबू के बाहर जा रहा हो और आपके आस पास कोई डॉक्टर उपलब्ध न हों या सर दर्द मामूली कारणों से हुआ हो लेकिन उसके बावजूद सरदर्द वापस आए तो किसी डॉक्टर को दिखलाए बगैर दवा न लें।

मामूली सर दर्द में घरेलू उपचार बहुत ही कारगर सिद्ध होते हैं। स्वयं दवा लेने कि बजाए घरेलू नुस्खों को आजमाएं।
जिन कारणों से आपको सर दर्द होता।

हो मसलन सिगरेट का धुंआ लगने से, तेज धूप लगने से, बदबू लगने से, खट्टी चीजे खाने से या बहुत ज्यादा देर भूखे पेट रहने से, तो इन कारकों को दूर करके आप सर दर्द के शिकार होने से बचे रह सकते हैं। अगर दांत दर्द, आंखों में खराबी या किसी अन्य बीमारी की वजह से आपको सर दर्द है तो ऐसी स्थिति में सर दर्द की दवा लेने की बजाए मुख्य रोग का उपचार करवाएं।

दांत दर्द ठीक होते ही आपका सर दर्द ठीक हो जाएगा; आंखों की दवा लेते ही या चश्मा पहनते ही आपका सर दर्द मिट जाएगा।


janwani address 6

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img