जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इस्माईलपुर बिजनौर में तीन दिवसीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला के माध्यम से जनपद बिजनौर के समस्त विकास खंडों के चयनित शिक्षक, संकुलों को विभिन्न रुचिकर व प्रभावशाली टीएलएम के निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया।
जिसमें में जनपद के सभी विद्यालयों में टीएलएम के माध्यम से छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन को संबोधित करते हुए महावीर सिंह ने कहा कि शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से बच्चों को प्रायोगिक शिक्षा का अवसर मिलता है।
शिक्षण अधिगम सामग्री बुनियादी शिक्षा के लिए बहुत जरुरी है। बच्चों को टीएलएम की उपयोगिता को बताना होगा कि उनकी शिक्षा में रुचि बढ़ सकें। खासतौर पर विषयों के प्रति बच्चों में रोचकता जरुरी है।

