Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

‘सारा’ के साथ रिलेशन बनाना चाहूंगा: विजय देवरकोंडा

CINEWANI


सुभाष शिरढोनकर |

निर्देशक जगन्नाथ पुरी के साथ विजय देवरकोंडा की पैन इंडिया फिल्म ‘लाइगर’ रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही पुरी ने एक और पैन इंडिया फिल्म ‘जन गण मन’ की घोषणा कर दी है। इसे अगले साल 3 अगस्त को रिलीज किया जायगा। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा पहली बार एक आर्मी मैन के लीड रोल में नजर आएंगे। ‘लाइगर’ बॉक्सिंग पर बेस्ड एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है। इसमें अनन्या पांडे के अपोजिट विजय का फाइटर वाला अंदाज नजर आया लेकिन फिल्म को आॅडियंस का कोई खास रिस्पांस नहीं मिल सका। विजय देवरकोंडा को ‘अर्जुन रेडडी’ में जबर्दस्त कामयाबी मिली थी। उसका हिंदी रीमेक कबीर सिंह टाइटल के साथ बना था जो हिट रहा था। विजय देवरकोंडा साउथ की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा के अपोजिट शिव निर्वाण द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली फिल्म ‘कुशी’ की शूटिंग कर रहे हैं। कश्मीर पर बेस्ड सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म 23 दिसंबर को तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। प्रस्तुत हैं विजय देवरकोंडा के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंश:

‘लाइगर’ की रिलीज के साथ ही पुरी जगन्नाथ ने आपके साथ ‘जन गण मन’ शुरू करने की घोषणा की है। इसके बारे में कुछ बताइए?
-यह सबसे आकर्षक और चुनौतीपूर्ण स्क्रिप्ट में से एक है। इसकी कहानी बेहद खास है जो हर भारतीय के दिलों को छू जाएगी। मैं पुरी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस तरह का रोल मैंने अब तक नहीं किया है। इसलिए इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि यह दर्शकों को पसंद आएगा।
क्या यह सच है कि जगन्नाथ पुरी, आपके अपोजिट ‘लाइगर’ में पहले जाह्नवी कपूर को कास्ट करना चाहते थे?
-दरअसल पुरी सर श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन हैं। इस वजह से वो फिल्म के लिए जाह्नवी को कास्ट करना चाहते थे लेकिन जाह्नवी के पास डेट्स नहीं थी। ऐसे में करण जौहर सर ने अनन्या का नाम सजेस्ट किया, उसके बाद उन्हें कास्ट किया गया।

‘लाइगर’ का आॅफर मिलने के बाद आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?
-स्क्रिप्ट सुनने के बाद मैं इसे लेकर बहुत अधिक उत्साहित था। मैंने न केवल उसके लिए तुरंत हामी भर दी बल्कि फिल्म के लिए शूटिंग भी बहुत जल्द शुरू कर दी थी।

अब जबकि ‘लाइगर’ में आपके काम की हर कोई प्रशंसा कर रहा है, कैसा महसूस हो रहा है?
-तारीफ सुनकर बस दिल में एक ही ख्याल आता है कि इस रोल के लिए मैंने जिस तरह का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया और जो मेहनत की, वह काम आ गई।

‘लाइगर’ के बाद आपने यहां की फिल्में करने के बारे में क्या सोचा है?
-मुझे यहां कुछ आॅफर्स मिले हैं, लेकिन मैं किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हूं। यहां के किसी बड़े प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले मैं इस बात का आकलन करना चाहता हूं कि साउथ और यहां एक साथ काम करने की स्थिति में हूं भी या नहीं।

काफी विद करण के सीजन 7 के एक ऐपिसोड में सारा अली खान ने आपके साथ डेट पर जाने की ख्वाहिश व्यक्त की थी। उनके विचार जानकर आपको कैसा महसूस हुआ?
-मुझे बहुत अच्छा लगा था। उसके बाद सारा को मैंने एक थैंक्स मैसेज भी किया था।

सारा अली खान के साथ रिलेशन और उनके साथ डेट पर जाने के बारे में आप क्या सोचते हैं?
-डेटिंग में मैं कैसा हूं और कैसा नहीं, इस बारे में तो मुझे कोई अंदाजा ही नहीं है लेकिन सारा इतनी अधिक खूबसूरत हैं कि यकीनन उनका साथ अच्छा लगेगा। निश्चित ही उनके साथ रिलेशन बनाना चाहूंगा।


janwani address 6

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img