Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर में हाईटेंशन लाइन के चपेट में आये तीन मजदूरों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव मदनुकी में एक किसान के खेत में पापुलर के पेड़ काटने आए तीन मजदूरों की हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी गंभीर रुप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार थाना गंगोह क्षेत्र के गांव फतेहपुर ढोला निवासी सद्दाम (32) पुत्र रफल, नौशाद (30) पुत्र दिलशाद और अजय (30) पुत्र ऋषि सैनी अपने साथी मजदूरों के साथ गांव मदनुकी में पापुलर के पेड़ काटने आए थे।

शनिवार की सुबह पेड़ काटते वक्त पास से गुजर रही विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी आरिफ पुत्र खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया।

उससे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई लगी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img