Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

एसटीपी प्लांट की क्षमताओं पर बैठी जांच

  • ट्रीटमेंट प्लांट नहीं चल रहे पूरी क्षमता से: डा. बाजपेयी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कमिश्नर को लिखे एक पत्र में कहा है कि शहर के ट्रीटमेंट प्लांट पूर्ण क्षमता से काम नहीं कर रहे हैं तथा इन पर अत्यधिक बिजली व अन्य व्यय हो रहा है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जो पानी शुद्ध हो रहा है, उस जल को अन्य प्रयोजन में नहीं लाया जा रहा है। इसको लेकर डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने कहा है कि एसटीपी प्लांट शीघ्र कार्रवाई करें। उधर, इसको लेकर कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने नगर निगम, विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर कहा है कि तत्काल प्रभाव से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पूरी क्षमता के साथ चलाए जाएं। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। ट्रीटमेंट प्लांट से जो पानी शुद्ध हो रहा है, उसका सदुपयोग करने के लिए भी कहा गया। इसके अलावा राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने संजय वन के सामने रेलवे लाइन पर नई बस्ती व मलियाना के बीच यातायात का बड़ा दबाव हैं, जिसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही हैं।

18 12

इस समस्या के सामाधान के लिए अंडरपास अथवा ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कमिश्नर से कहा है कि यदि इस स्थान पर अंडरपास अथवा ओवरब्रिज का निर्माण कराने के लिए स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वे कराकर शीघ्र कार्रवाई की जाए। उधर, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने अंडरपास एवं ओवरब्रिज निर्माण से पहले मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए कहा है तथा इसका सर्वे कराकर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट भी मांग ली हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img