- जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कमिश्नर को लिखा पत्र
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जिम कार्बेट समेत कई वाइल्ड लाइफ टूरिज्म दिल्ली से काफी दूरी पर हैं। ऐसे में हस्तिनापुर सबसे कम दूरी पर हैं। इसकी संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री ने कमिश्नर को पत्र लिखा हैं। क्योंकि जिम कार्बेट की तर्ज पर हस्तिनापुर को विकसित किया जा सकता हैं, जो बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने होगा। जिम कार्बेट का हस्तिनापुर को एक बेहतर विकल्प बनाने की तैयारी की जा रही हैं।
प्रदेश के जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने हस्तिनापुर अभ्यारण्य क्षेत्र के विकास और पर्यटन की संभावनाओं को लेकर कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को लिखे पत्र में विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण पत्र है। उन्होंने लिखा है कि हस्तिनापुर अभ्यारण्य के विकास की गति में तेजी लाने पर्यटन के विकास की योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने और अब अभ्यारण्य की सीमाओं के युक्ति युक्तिकरण संशोधन करने का कार्य महत्वपूर्ण हो गया है।
क्योंकि वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के बढ़ते हुए दबाव और जिम कार्बेट जैसे अन्य पाठकों को वर्गों की दिल्ली से दूरी हस्तिनापुर एक बेहतर विकल्प के रूप में उपलब्ध हो सकता है। यदि वहां पर्याप्त सुविधाएं मिल सके इस संबंध में दिनेश खटीक ने कहा कि मेरी कमिश्नर से हुई चर्चाओं के संदर्भ में सुझाव है कि जिलाधिकारी मेरठ वन मंडल अधिकारी पर्यटन विभाग अधिकारी उभारने के प्रभारी अधिकारी संबंधित अधिकारियों की एक बैठक आहुत की जाए,

ताकि इस दिशा में तेजी के साथ कार्य शुरू हो सके। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तत्काल प्रभाव से क्या व्यवस्था होनी चाहिए? इसको लेकर चर्चा होनी चाहिए। क्या-क्या मूलभूत सुविध प्रसिद्ध में की जा सकती है। इस कार्य के लिए शासन धन की व्यवस्था के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाए। अब हस्तिनापुर की सीमाओं और युक्तिकरण के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी विचार करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने पर भी चर्चा हो,
जिनमें स्थानीय जनता के वैज्ञानिक खेती नहीं तो यह भविष्य में यह क्षेत्र उनकी समस्या बने कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने राज्य जल शक्ति मंत्री के इस पत्र के बाद हसनपुर अवधारणा के विकास की गति में तेजी लाने पर्यटन विकास की योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने तथा विभिन्न क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई की जाने की अपेक्षा की गई है। इस संबंध में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने डीएम और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को पत्र लिखकर पर्यटन की दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।

