Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

हिंदी अपार संभावनाओं का कॅरियर डोमेन

Profile 1


हिंदी भाषा का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना माना जाता है। कहते हैं कि हिंदी शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द सिंधु शब्द से हुई है। संस्कृत शब्द ‘सिंधुह्व शब्द ईरानियों के संपर्क में आकार हिन्दू या हिन्द हो गया। ऐसा माना जाता है कि इस हिन्द शब्द में ईरानी भाषा के ह्यएक’ प्रत्यय लगने से यह हिंदी शब्द बना है जिसका अर्थ ‘हिंद का’ होता है। यह भी माना जाता है कि इंग्लिश शब्द इंडिया इसी हिंदी से बना है। हिंदी साहित्य का आदिकाल 1000-1500 ईस्वी के मध्य की अवधि को माना जाता है। ईस्वी 1500-1800 के मध्य की अवधि को मध्य काल कहा जाता है और 1800 से अब तक की अवधि को हिंदी साहित्य का आधुनिक काल कहा जाता है।

भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं में हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जानेवाली भाषा के रूप मे शुमार किया जाता है। विश्व के अन्य देशों उदाहरण के लिए फिजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात में भी हिंदी बोलचाल और लेखन की भाषा है।

सामान्य रूप से हिंदी को अन्य भाषाओं की तुलना मे कॅरियर के लिहाज से उतना महत्वपूर्ण विषय नहीं माना जाता है, किंतु यह मूल सच्चाई से काफी दूर है। हकीकत तो यही है कि उपयुक्त प्रोफेशनल कोर्स और उम्मीदवार की निरंतर सीखने और खुद को निखारने की इच्छा के साथ हिंदी में कॅरियर और जॉब के बेहतरीन मौकों की कोई कमी नहीं है।

शुरुआत कहं से करें?

हिंदी में कॅरियर की शुरुआत किसी भी स्ट्रीम के साथ बारहवीं परीक्षा पास करने के बाद की जा सकती है। बारहवीं के बाद हिंदी में तीन वर्षों के ग्रेजुएशन कोर्स अर्थात बीए (हिंदी आॅनर्स) के साथ हिंदी में मास्टर (एमए इन हिंदी) किया जा सकता है जिसके बाद हिंदी में पीएचडी की डिग्री की राहें खुल जाती हैं। इन सभी कोर्स में हिंदी साहित्य, हिंदी भाषा विज्ञान और हिंदी भाषा के इतिहास, हिंदी लिपि, काव्य, नाटक, उपन्यास, गद्य, निबंध, संस्मरण, रचनात्मक लेखन, मीडिया के लिए लेखन, पटकथा लेखन इत्यादि के बारे में फोकस किया जाता है।

हिंदी के अध्ययन के लिए प्रसिद्ध संस्थान

  • मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली
  • फरग्यूसन कॉलेज, पुणे
  • जेवियर्स कॉलेज, अहमदाबाद
  • जे सोमैया कॉलेज आॅफ आर्ट्स एण्ड कॉमर्स, मुंबई
  • मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई

हिंदी विषय में स्नातक, मास्टर डिग्री और पीएचडी हासिल कर लेने के बाद कई शानदार कॅरियर आॅप्शंस के लिए राहें आसान हो जाती हैं।

एडमिनिस्ट्रेटिव डोमेन

यूपीएससी के द्वारा आयोजित आईएएस की परीक्षा में हिंदी के रूप में आॅप्शनल तथा मुख्य विषय के साथ आईएएस, आईपीएस और अन्य प्रतिष्ठित पदों पर सफलता हासिल की जा सकती है। साथ ही राज्य सरकारों के स्टेट सर्विस कमीशन की परीक्षाओं में भी हिंदी को आॅप्शनल विषय के रूप में सिलेक्ट करके प्रशासकीय क्षेत्रों में कॅरियर का निर्माण किया जा सकता है। हाल के वर्षों में हिंदी से आईएएस की परीक्षाओं में सफलता का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है।

शिक्षा

हिंदी विषय के साथ टीचिंग के क्षेत्र में कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं। स्नातक और पोस्टगे्रजुएट करने के बाद बीएड की डिग्री के साथ उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति, केंद्रीय विद्यालय संगठन और अन्य प्राइवेट स्कूलों में हिंदी के टीजीटी और पीजीटी के रूप में अपने कॅरियर यात्रा का प्रारंभ कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यूजीसी की नेट (नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट) की परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद कॉलेज और यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में टीचिंग के डोमेन में कॅरियर की शुरुआत की जा सकती है। राज्य सरकारों के सेट (स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट) पास करने के बाद राज्यों के कॉलेज और विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी कॅरियर को चुना जा सकता है।

जर्नलिज्म

हिंदी भाषा के माध्यम से जर्नलिज्म के डोमेन में कॅरियर का चुनाव अपार संभावनाओं से भरा हुआ है। हिंदी में मास्टर डिग्री के बाद जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट के साथ प्रिन्ट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में न्यूज एडिटर, न्यूज राइटर, रिपोर्टर, ऐंकर, फीचर राइटर और कई अनेक पदों के लिए जॉब्स के बेशुमार अवसर उपलब्ध होते हैं। हिंदी में एमए पास उम्मीदवार मास कम्यूनिकेशन और जर्नलिज्म में एमए करने के बाद इस डोमेन में विभिन्न प्रकार के जॉब्स और कॅरियर के अवसरों की तलाश कर सकते हैँ ।

ट्रांसलेशन के डोमेन में कॅरियर

वैश्वीकरण के फलस्वरूप विदेशी भाषाओं में लिखित विभिन्न प्रकार के मटेरियल्स, बुक्स, आॅफिसियल डॉक्युमेंट्स, न्यूज आर्टिकल्स इत्यादि की हिंदी में ट्रांसलेशन की बड़ी तेजी से मांग बढ़ रही है। ट्रांसलेशन के अंतर्गत हिंदी से किसी टेक्स्ट का अन्य भाषाओं और अन्य विदेशी भाषाओं के हिंदी में ट्रांसलेशन का बिजनस अब एक फुल टाइम प्रोफेशन के रूप में स्थापित हो चुका है। ट्रांसलेटर बनने के लिए दूसरी भाषाओं में प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन्स के रूप में सर्टिफिकेट कोर्स, डिग्री कोर्स या डिप्लोमा कोर्स किया जा सकता है जिसके लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी स्ट्रीम में बारहवीं पास होती है। एंबेसी, पब्लिशिंग हाउस, एनजीओ, ऐयरपोर्ट्स, केन्द्रीय जांच एजेंसी, पासपोर्ट और वीजा बनाने वाली जैसी संस्थाओं में ट्रांसलेटर के लिए जॉब्स के भरपूर अवसर उपलब्ध हैं।

इंटरप्रेटर

किसी इंटरप्रेटर का कार्य एक ट्रांसलेटर जैसा ही होता है, लेकिन इन दोनों के जॉब नेचर में एक बुनियादी फर्क है। जहां एक ट्रांसलेटर लिखित मटेरियल्स को एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद करता है वहीं एक इंटरप्रेटर स्पोकेन या ओरल ट्रांसलेशन का कार्य करता है। इंटरप्रेटर किसी व्यक्ति के द्वारा बोले गए मैटर और शब्दों का मूल अर्थ में बिना कोई परिवर्तन किए दूसरी भाषा में अनुवाद करता है। इंटरप्रेटर के द्वारा दूसरी भाषाओं में अनुवाद करने का यह कार्य एक ट्रांसलेटर की तरह किसी आॅफिस में बैठकर परदे के पीछे नहीं किया जाता है। यह एक रियल टाइम ईवेंट होता है जिसमें इन्टरप्रेटर स्पीकर के द्वारा बोले गए शब्दों और वाक्यों को उसी समय अनुवाद करता है और विदेशी भाषा के स्पीकर के लिए उन्हें बोधगम्य बनाता है।

वॉयस ओवर आर्टिस्ट

एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट ऐसा व्यक्ति होता है जो अपनी आवाज किसी अन्य आर्टिस्ट के लिए रेडियो, पॉडकास्ट, विज्ञापन, डबिंग, टेलीविजन, सिनेमा, थिएटर और कार्टून फिल्मों में देते हैं। विशेष रूप से विदेशी फिल्मों और कार्टून्स के लिए इस प्रकार के वॉयस ओवर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। इन वॉयस ओवर प्रोफेशनल्स की परदे पर या बैकग्राउंड में केवल आवाज सुनी जाती है। साफ और शुद्ध आवाज वाले हिंदी विषय में ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवार वॉयस-ओवर को कॅरियर के रूप में अपना सकते हैं। इसके लिए किसी प्रोफेशनल डिग्री की कोई जरूरत नहीं होती है।

कंटेन्ट राइटिंग

हिंदी में विभिन्न प्रकाशन कंपनियां टेक्स्ट बुक्स, उपन्यास, कविता, नाटक और साहित्य की अन्य विधाओं में कंटेन्ट राइटिंग का कार्य बड़े पैमाने पर कर रही हैं। इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के कारण अब कई वेबसाइट्स हिंदी में कॉन्टेन्टस तैयार करती हैं। इन सभी कार्यों के लिए हिंदी में पूर्ण रूप से शुद्ध और सारगर्भित कंटेन्ट राइटर्स और एडिटर की डिमांड बड़ी तेजी से बढ़ रही है। इस डोमेन में अवसर पाने के लिए हिंदी में मास्टर और पीएचडी डिग्री के बाद इस विषय के विभिन्न विधाओं में प्रोफेशनल और रचनात्मक लेखन की कला को विकसित करने की जरूरत है। इस क्षेत्र में कॅरियर सिलेक्शन में क्रिएटिव राइटिंग और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा और डिग्री काफी सहायता कर सकते हैं।

राजभाषा आॅफिसर

राजभाषा आॅफिसर की राष्ट्रीयकृत बैंकों में नियुक्ति होती है। ये राजभाषा आॅफिसर्स हिंदी के प्रोत्साहन के साथ-साथ बैंकों में यह सुनिश्चित करते हैं कि बैंकिंग कार्यों में राजभाषा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग हो। साथ ही ये आॅफिसर विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों, सरकारी आदेशों और सूचनाओं में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देते हैं। दूसरी भाषाओं के टेक्स्ट को हिंदी में अनुवाद करने से लेकर कर्मचारियों को हिंदी में प्रशिक्षित करने और राजभाषा के रूप में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी भी एक राजभाषा आॅफिसर की होती है। राजभाषा आॅफिसर के रूप में कॅरियर के लिए हिंदी में पोस्टग्रेजुएट डिग्री के साथ स्नातक में इंग्लिश एक विषय के रूप में होना चाहिए। भारत सरकार के गृह मंत्रालय में भी राजभाषा का विभाग होता है, जिसमें भी हिंदी के प्रोफेशनल्स के लिए जॉब्स के अवसर उपलब्ध होते हैं।

वैश्वीकरण के परिणामस्वरूप पूरी दुनिया में हिंदी भाषा का प्रसार बड़ी तेजी से हो रहा है। मुख्य रूप से इसका श्रेय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को जाता है। हाल के वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिन्ट मीडिया में हिंदी के क्वालिफाइड प्रोफेशनल्स की डिमांड भी बड़ी तेजी से बढ़ी है। सिनेमा के लिए स्क्रीनराइटिंग, हाई प्रोफाइल व्यक्तियों के लिए स्पीच राइटिंग और खुद को एक प्रख्यात हिंदी लेखक के रूप मे स्थापित करने के डोमेंस हिंदी भाषा के विद्वानों के लिए अतिरिक्त प्रतिष्ठित रोजगार के अवसरों में गिने जा सकते हैं। इस लिहाज से इस सच्चाई से इंकार नहीं किया जा सकता है कि तेजी से मॉडर्न होती पीढ़ी के लिए हिंदी भाषा का भविष्य अपार संभावनाओं से भरा हुआ है।


janwani address 6

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किरण रिजिजू का बड़ा दावा, शशि थरूर ने माना, कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने...

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी वायदा में नरमी, MCX पर दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

Salim Dola: तुर्किये से भारत लाया गया दाऊद का करीबी सलीम डोला, Drug Network पर बड़ा प्रहार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एक...
spot_imgspot_img