Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता: हरीश ठाकुर

  • क्षेत्रीय मंत्री पउप्र चुनाव संयोजक ने बताई कार्यक्रम रुपरेखा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर एक बैठक सम्पन्न हूई। जिसमें मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री एवं पश्चिमी उप्र चुनाव संयोजक ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई तथा जिले पर उपस्थित सभा कार्यकर्ताओं को तैयारी करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को भाजापा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री व पश्चिम उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय चुनाव संयोजक हरीश ठाकुर ने सभीकार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।

इस बैठक में जिले के संयोजक डा. रामजीलाल कश्यव व सह संयोजक दामोदर सैनी उपस्थित रहे। जिसके बाद जनपद के जिला प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने सभी जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों व मोर्चा के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। जिसमें सभी को आगामी कार्यक्रमों से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी अट्टा, निर्वतमान जिलाध्यक्ष पवन तरार, सभी जिला, मण्डल अध्यक्षों व मोर्चा के जिलाध्यक्षों आदि उपस्थित रहे।

एसडीएम ने पुनरीक्षण कार्य की रिपोर्ट की तलब

ऊन: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर एक अक्टूबर से मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत एक अक्टूबर से 12 नवंबर तक घर घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कार्य तथा एक अक्टूबर से 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्रों का कार्य किया जाना है।। लेकिन कार्य धीमी गति से चल रहा है। बीएलओ के कार्य की देखरेख हेतू 23 सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है। लेकिन सुपरवाइजर भी समयबद्ध कार्यक्रम में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिससे पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी मणी अरोरा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सुपरवाइजर को एक अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक किए गए कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img