Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

तीन बेटियों को पिला दिया मां ने तेजाब

  • अपनी बहन के पति से संबंधों को लेकर थी परेशान, आरोपी मां-बाप और सास हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अपने पति के साली से अवैध संबंधों से परेशान होकर महिला ने अपनी तीन बच्चियों को कोल्ड ड्रिंक में बैटरी का तेजाबी पानी का कुल्ला करा दिया। तेजाबी पानी शरीर के अंदर जाने से बच्चियों की हालत बिगड़ गई। तीनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने मायके वालों पर जहर देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

10 19

पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने खुद बेटियों को जहर देने की बात कबूल की। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया कहना है कि तीनो बच्चियों की हालत में सुधार है। महिला के पति पर साली से अवैध संबंध थे जिसके वजह से महिला काफी परेशान चल रही थी।

लिसाड़ीगेट के जफर कॉलोनी में शमा पत्नी फजलू ने बुधवार शाम को तीनो बेटियों सोफिया 15 वर्षीया, फरहाना 14 वर्षीया और मुस्कान 13 वर्षीया को कोल्ड ड्रिंक में तेजाबी पानी मिलाकर पिला दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। महिला ने मायके वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर क्षेत्र वासियों की भीड़ जमा हो गई।

09 14

महिला ने यह भी बताया बहने देह व्यापार का काम करती है मौके पर पहुंचे लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल अवस्था में पड़ी तीन बच्चियों को जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया है। पुलिस के पूछताछ करने पर महिला ने खुद ही तीनो बेटियों को कोल्ड ड्रिंक में तेजाब मिलकर पिलाने की बात कबूली। महिला के बात सुनने के बाद पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।

फिलहाल तीनो बच्चियों की हालत में सुधार है। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि महिला ने खुद ही अपनी बेटियों को नशीला पदार्थ पिलाया था। पति का महिला की छोटी बहन से अवैध संबंध के चलते महिला काफी प्रतिड़त चल रही थी। जिसकी वजह से महिला ने कदम उठाया था। इंस्पेक्टर को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img