जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों के पार्टी कार्यालयों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती सादगी से मनाई गई। सभी स्थानों पर विश्वकर्मा जी की पूजा के विभिन्न कार्यक्रमों विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई।
राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
विश्वकर्मा जयंती आयोजन के मुख्य संयोजक एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा आज इटावा करहल, कन्नौज और बांगरमऊ में विश्वकर्मा जयंती समारोहों में मुख्य अतिथि रहे। कई स्थानों पर शोभा यात्राएं भी निकलीं। कल श्री रामआसरे विश्वकर्मा आजमगढ़ स्थित अपने आवास पर पूजा का आयोजन करेंगे।
अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर सभी प्रदेशवासियों विश्वकर्मा, शर्मा तथा शिल्पकार समाज को बधाई देते हुए कहा कि सृष्टि के शिल्पकार के रूप में विश्वकर्मा जी की प्रसिद्धि है। इन्द्र के सबसे शक्तिशाली अस्त्र वज्र का निर्माण भी विश्वकर्मा भगवान ने ही किया था।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पिछड़ों, वंचितों के खिलाफ है। समाजवादी सरकार में विश्वकर्मा समाज के लिए ग्राम सभा की जमीन का पट्टा, विश्वकर्मा, लोहार, बढ़ई समाज के नौजवानों को आईटीआई का प्रमाण पत्र, पुश्तैनी काम करने वालों को रोजगार के साथ विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। भाजपा सरकार ने पूजा पर्व पर घोषित सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर विश्वकर्मा समाज का अपमान किया है।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अच्छे लाल विश्वकर्मा सहित राजा विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, विकास यादव, पायल सिंह, सुधीश कुमार, एस.के. राय, रिंकू विश्वकर्मा, इं0 संतोष, डॉ0 राम सेनही विश्वकर्मा, प्रो0 अनिल विश्वकर्मा, सुनील, कालिंदी भारद्वाज, राहुल प्रधान, अकरम बबलू, हरिकेश, अमन, प्रमोद, मनीष, गोलू विश्वकर्मा, इन्द्रसेन, नवनीत, विवेक, ऋषभ सिंह, डॉ0 हरिश्चन्द्र यादव, राधेश्याम सिंह यादव आदि प्रमुख की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सहकारिता भवन, लखनऊ में आज आरक्षण बचाओं महा पंचायत कार्यक्रम में भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसमें सर्वश्री लालता प्रसाद निषाद, विशम्भर प्रसाद, डॉ0 राजपाल कश्यप, रमेश प्रजापति, किरन पाल कश्यप, शंखलाल मांझी, दयाराम प्रजापति, राम किशोर बिंद, रामदुलार राजभर, दयाशंकर निषाद, हरिश्चन्द्र प्रजापति तथा बी.के. कश्यप ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

