जनवाणी संवाददाता |
बुढ़ाना: बुढ़ाना क्षेत्र के निविदा/संविदा कर्मचारी मंगलवार को विभाग के एक्सईएन कार्यालय के पास पहुंचे। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारी धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने कहा कि अवैध रूप से निविदा/संविदा कर्मचारी का स्थानांतरण किया जा रहा है। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश संख्या 04-09-2018 के अनुसार किसी भी संविदा/निविदा कर्मचारी के स्थानांतरण पर पाबंदी है। कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश किए जा रहे है जो गलत है।
कर्मचारियों ने स्थानांतरण का जमकर विरोध किया। कर्मचारियों ने एक ज्ञापन एक्सईएन को दिया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 23 सितम्बर तक संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण नही रोके गए तो वे आंदोलन करेगें। इस संबंध में पूछे जाने पर एक्सईएन अजय कुमार कैम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार एक स्थान पर पांच वर्ष पूरे करने वाले संविदा कर्मचारी का स्थानांतरण किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि कर्मचारियों का ज्ञापन वे उच्चाधिकारियों को भेज देगें।
इस मौके पर ऋषिपाल, मनोज, पवन, अमित, दीपक, कपिल, रविंद्र, वीकेंद्र व इरफान आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

