जनवाणी संवाददाता |
शामली: मंगलवार को भारतीय कश्यप जनचेतना मंच के तत्वावधान में नगर के टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के सभागार में महर्षि कालू बाबा का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कालू बाबा एवं महर्षि कश्यप के चित्र के सम्मुख सामूहिक पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कश्यप समाज का बड़ा ही गौरवशाली इतिहास रहा है। देश के निर्माण से लेकर देश की आजादी तक के सफÞर में समाज की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता।
कश्यप समाज हमेशा अपने धर्म के प्रति निष्ठावान रहा है, गुरुओं की परंपरा में सर्वश्रेष्ठ महर्षि कालू बाबा का अपना एक पौराणिक महत्व है, उन्होंने नारद मुनि को 84 लाख योनि से मुक्त कराकर भवसागर से पार करा दिया था। आज के वर्तमान परिवेश में भी गुरु के मार्गदर्शन के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। माता-पिता हमारे प्राथमिक गुरु हैं। हमें उनके बातों को जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में रामजीलाल कश्यप ने भी समाज को अपना इतिहास जानने के लिए प्रेरित करते हुए एकजुटता का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनिल कश्यप, सुनील कश्यप, राजपाल कश्यप, संजीव कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, सिकंदर कश्यप, सलेकचन्द , राजेंद्र कश्यप आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

