जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊः निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग शिशिर ने फिल्म जगत में अपने सहज हास्य से एक अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध कॉमेडियन, पूर्व अध्यक्ष उ0प्र0 फिल्म विकास परिषद राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राजू श्रीवास्तव के निधन से हास्य कला एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
शिशिर ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोक संतप्त परिजनों व उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

