Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

किनौनी मिल ने दिया 136 करोड़ के भुगतान का आश्वासन

  • मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल ने 10 करोड़ का किया तत्काल भुगतान
  • मिल चलने से पहले पूरा भुगतान करने की बात कही

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर गन्ना भवन स्थित सभागार में आयोजित त्रिपक्षीय बैठक के दौरान किनौनी शुगर मिल प्रबंधन ने अक्टूबर तक 136 करोड़ के बकाया भुगतान का आश्वासन दिया। उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र और जिला गन्ना अधिकारी डा. दुष्यंत कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में किनौनी शुगर मिल की ओर बकाया 241 करोड़ के गन्ना भुगतान के बारे में पक्ष रखने के लिए वाइस प्रेजीडेंट केपी सिंह और जीएम परोपकार सिंह मौजूद रहे।

प्रबंधन ने 31 करोड़ का भुगतान सितम्बर में तथा 105 करोड़ का भुगतान अक्टूबर तक करने की बात कही। इसके अलावा शेष बकाया भुगतान 25 नवम्बर तक करने का लिखित आश्वासन दिया। मोहिउद्दीनपुर मिल के जीएम शीशपाल सिंह ने 87 करोड़ के बकाया गन्ना भुगतान के बारे में 10 करोड़ तत्काल देने की बात कही। सात करोड़ और 30 सितंबर तक और शेष मिल चलने से पहले दिए जाने का लिखित आश्वासन दिया।

त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारीगण में जिला प्रभारी अशोक घटान, युवा जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, रविंद्र दौरालिया, हर्ष चाहल, नरेश चौधरी मवाना, मनोज भैंसा, मोनू, सोनू, ओमबीर, राजपाल, डा. टीटू आदि मौजूद रहे।

किसानों का देर रात 1:30 बजे धरना समाप्त

उधर, धरनारत किसानों को 17 करोड़ रुपये के आश्वासन दिए जाने के बाद आक्रोशित किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। उधर, किसानों के बीच में शुगर मिल प्रबंधक सिटी मजिस्ट्रेट व डीसीओ ने 17 करोड़ गन्ने के बकाया भुगतान पर देने पर रात 1:00 बजे को सहमति बनी।

28 12

जिसमें 10 करोड़ रुपये तत्काल खाते में जाएंगे, बाकी 5 दिन बाद 5 करोड़ 30 सितंबर तक दो करोड़ और 10 अक्टूबर तक संपूर्ण भुगतान की बात पर लिखित रूप में किसान सहमत हो हुए और धरना समाप्त कर दिया। वहीं, किसानों का कहना है कि हमें अधिकारियों की बातों पर पूर्णरूप से पूरा विश्वास है।

किनौनी और मोहिउद्दीनपुर मिल के जीएम को तलब करने के आदेश

बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्बन्धित विभागीय अधिकारी एवं लगभग 70 कृषकों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विभागों से सम्बन्धित अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

कृषक सत्यवीर सिंह जंगेठी एवं किनौनी मिल से सम्बन्धित अन्य किसानों ने किनौनी बजाज शुगर मिल के गन्ना भुगतान न होने के बारे मेें डीएम का ध्यान आकर्षित कराया गया। तथा अपना गन्ना क्षेत्र किनौनी मिल से काटकर अन्य मिल में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिला गन्ना अधिकारी को इस संबंध में कार्यालय में किनौनी चीनी मिल एवं मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के जीएम को बुलाकर भुगतान के सम्बन्ध वार्ता करने के निर्देश दिए।

किसान सेवा सहकारी समिति केन्द्र दबथुवा पर पूर्व से चल जांच उपरान्त कृषकों को खाद/बीज उपलब्ध न होने के सम्बन्ध में शिकायत की गई। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सहायक निबन्धक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता मेरठ को शिकायत प्रकरण के सम्बन्ध में तत्काल निस्ताकरण करने के लिए निर्देशित किया। तथा 15 दिवस के अन्दर समस्या का निस्तारण करके अवगत कराने को कहा गया।

इस शिकायत में एआर कोआपरेटिव ने बताया कि सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है, परन्तु सचिव फरार चल रहा है। कृषक जितेन्द्र सिंह ग्राम जंगेठी ने अपने खेत के खसरा नं. 942(ख) स्थित मोजा ग्राम की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर कृषकों की ओर से 14 शिकायतें की गर्इं। शिकायतों का निस्तारित कराने के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक का संचालन ब्रजेश चन्द्र उप कृषि निदेशक ने किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व कृषक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img