Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

जम्मू कश्मीर: लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में बुधवार की देर रात सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पिस्तौल, चीन निर्मित ग्रेनेड तथा गोलियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए दोनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों की शिनाख्त बटिंगू निवासी इम्तियाज अहमद गनेई व वसीम अहमद लोन के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे लश्कर के लिए हाइब्रिड आतंकी तथा ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम करते हैं।

सोपोर के ब्रथ कलां निवासी सक्रिय आतंकी बिलाल हमजा मीर के इशारे पर वे सोपोर व आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों तथा नागरिकों पर हमले की फिराक में थे। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर बटिंगू गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

इस दौरान एक सेब के बगीचे में दो संदिग्ध हरकत दिखे। दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, आठ गोलियां, हैंड ग्रेनेड आदि बरामद किए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img