Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

जिले में कूड़ा-कचरा से बनेगी बिजली

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: योजना परवान चढ़ी और सभी कुछ मौजूदा हालात के तहत चलता रहा तो जल्द ही मुजफ्फरनगर जनपद को कूड़ा-करकट के निस्तारणक की समस्या यक्ष प्रश्न नहीं लगेगी। इस कूड़ा करकट से जिले में बिजली बनाई जायेगी। इसके लिए चल रहे प्लान को जमीं पर लाने के लिए मैसर्स जीसी इन्टरनेशनल नीदरलैंड द्वारा काम शुरू किया गया है। आज जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत मौहल्ला किदवईनगर में नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर क्षेत्र सहित जनपद की अन्य नगरीय निकाय क्षेत्र में उत्सर्जित होने वाले कूडे के निस्तारण हेतु वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट की स्थापना के लिए कार्ययोजना की समीक्षा की गयी।

750 टन ठोस अपशिष्ट-300 टन प्लास्टिक अपशिष्ट से 30 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट की स्थापना हेतु मैसर्स जीसी इन्टरनेशनल एवं नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के मध्य वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट की स्थापना हेतु अनुबन्ध किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट में काम कर रही कंपनी नीदरलैंड से है और इसके द्वारा प्लान्ट की स्थापना से 750 टन ठोस अपशिष्ट एवं 300 टन प्लास्टिक अपशिष्ट का प्रबन्धन कर 30 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन के सम्बन्ध में अनुबन्ध किया गया है। अनुबन्ध के आधार पर नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर द्वारा किदवई नगर में स्थित एटूजेड प्लांट की भूमि से उपलब्ध कुल 28.466 हैक्टेयर अर्थात 284660 वर्ग मीटर भूमि पर वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट स्थापित होना प्रस्तावित है।

सड़क-काली नदी पर पुल निर्माण प्रस्तावित

उन्होंने बताया कि उक्त भूमि का राजस्व विभाग तथा कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे किया गया, जिसमें उक्त प्लान्ट की भूमि तक जाने हेतु सड़क तथा काली नदी पर ब्रिज (पुल) बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट की भूमि पर पहॅुंचने हेतु काली नदी पर ब्रिज (पुल/सेतु) निर्माण तथा काली नदी पर ब्रिज तक पहॅुच मार्ग के निर्माण कार्य हेतु अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-1, लोक निर्माण विभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत किया गया है, जिसका प्रस्ताव तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए शासन को प्रेषित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट हेतु कुल उपलब्ध भूमि की बाउड्रीवाल भी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा कराई जायेगी। इसके लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह से प्रगति की रिपोर्ट मांगी गयी।

पालिका के पास नहीं है धन, शासन पर टिकी निगाह

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह द्वारा मैसर्स जीसी इन्टरनेशनल कम्पनी के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है कि वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट की भूमि पर पहुंचने हेतु काली नदी पर ब्रिज निर्माण तथा काली नदी पर ब्रिज तक पहॅुच मार्ग निर्माण कार्य एवं प्लाट की भूमि पर बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित कर दिया गया है। वर्तमान में नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के पास इतनी धनराशि अवशेष नहीं है, जिस कारण काली नदी पर ब्रिज निर्माण तथा पहुच मार्ग निर्माण कार्य एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य कराये जाने में कठिनाई हो रही है। जिस पर मैसर्स जीसी इन्टरनेशनल कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया कि उक्त धनराशि की व्यवस्था हेतु उनके द्वारा प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग, लखनऊ से वार्ता कर उक्त समस्या का निदान जल्द ही करा दिया जायेगा। उनके द्वारा अनुरोध किया गया कि वर्तमान में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लाट की भूमि पर बाउण्ड्रीवाल निर्माण कराकर मैसर्स जीसी इन्टरनेशनल के कब्जे में उक्त भूमि दे दी जाये ताकि उनके द्वारा प्लान्ट की स्थापना हेतु कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाये।

ईओ पालिका को डीएम का आदेश-बाउण्ड्रीवाल कराकर भूमि कंपनी को करें हैंडओवर

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह द्वारा अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह को निर्देशित किया गया है कि वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट की भूमि पर बाउण्ड्रीवाल निर्माण कर उक्त भूमि मैसर्स जीसी इन्टरनेशनल कम्पनी के कब्जे में यथाशीघ्र दे दी जाये ताकि प्लांट निर्माण का कार्य यथा शीघ्र आरम्भ कराया जा सकें। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार का विलम्ब न किये जाने हेतु स्पष्ट निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद मे उक्त प्लांट के संचालन होने के उपरान्त जनपद के समस्त अपशिष्ट का प्रबन्धन हो जायेगा तथा जनपद को कचरे से मुक्ति मिल जायेगी। इस प्लांट की क्षमता जनपद में प्राप्त होने वाले कुल अपशिष्ट से कहीं अधिक उपभोग करने की है। प्लांट हेतु समस्त प्रस्ताव शासन को उपलब्ध करा दिये गये हैं, जिन्हें शीघ्र ही स्वीकृति मिलने के उपरान्त कार्य आरम्भ कराया जायेगा। बैठक में मैसर्स जीसी इन्टरनेशनल कम्पनी के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, एवं उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि निर्माण खण्ड-1, सहायक अभियन्ता सेतु निगम मेरठ और पालिका ईओ हेमराज सिंह के साथ ही नीदरलैंड की कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नीदरलैंड की कंपनी प्रतिनिधियों को ईओ ने कराई साइट विजिट

मुजफ्फरनगर शहद के किदवई नगर में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने लगाए जाने हेतु नीदरलैंड की कंपनी के प्रतिनिधियों को रोड तथा पुल बनाए जाने हेतु साइड विजिट की गयी। आज कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद कंपनी के लोगों को किदवई नगर में वेस्ट प्लांट लगाने लगाए जाने हेतु निर्माण कार्यों के कराये जाने हेतु साइड विजिट कराई गई। इस दौरान कंपनी के व्यक्तियों के साथ में उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा, अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह और अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार के साथ ही अन्य अफसर मौजूद रहे। ईओ ने बताया कि पालिका स्तर से इस प्लांट के लिए भूमि की चार दिवारी कराये जाने का काम होना है, जिसके लिए कंपनी के लोगों को विजिट कराई गयी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img