जनवाणी संवाददाता |
चंदक: भोजपुर मार्ग बना तालाब, राहगीर व ग्रामीणों की राह चलना हुआ मुश्किल। शिकायत के बाद भी मार्ग निर्माण की कोई पहल नही हो रही है। जनप्रतिनिधि व अधिकारी बिल्कुल भी ध्यान नही दे रहे है। गांव बुडगरा को ब्लाक किरतपुर से जोड़ने बाला मार्ग पिछले काफी समय से बदहाल है। मार्ग पर कीचड़ और जल भराव हर समय रहता है। पानी की निकासी न होने से हर समय सड़क पर पानी भरा रहता है। जिसे मार्ग में काफी गहरे-गहरे गडढ़े भी हो गए है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई, आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चे इसी मार्ग से होकर गुजरते है। उन्हें भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

