Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

एनआइए-एटीएस ने पीएफआई सदस्य मौलाना साजिद को उठाया

  • 2019 में भडकाऊ पोस्टरों के साथ भी गिरफ्तार हुआ था मौलाना
  • मौलाना साजिद गांव मामौर का हैं मौजूदा प्रधानपति है

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: एनआईए और एटीएस की टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गांव मामौर के प्रधानपति व पीएफआई के सदस्य मौलाना साजिद को उसके घर से हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि मौलाना साजिद पर टेरर फंडिंग व कैम्प चलाने के आरोप हैं।

बुधवार रात करीब 3 बजे नोएडा एटीएस के इंस्पेक्टर एके सिंह ने अपनी टीम व एनआईए की टीम के साथ संयक्त रूप से कैराना के गांव मामौर में दबिश दी। इस दौरान ग्राम प्रधानपति मौलाना साजिद के मकान को टीम के जवानो ने चारों ओर से घेर लिया। टीम ने मौलाना साजिद के भाई मौलाना जाहिद से पूछा कि तुम्हारा भाई साजिद कहा हैं। उससे एक लडकी के बारे में पूछताछ करनी हैं। इसके बाद जैसे ही साजिद टीम के सामने आया तो टीम ने उसे हिरासत में ले लिया तथा गाडी में लेकर वापस चली गई। बताया गया हैं कि मौलाना साजिद के ऊपर टेरर फंडिंग व कैम्प चलाने के आरोप हैं। साजिद के छोटे भाई साबिर ने बताया कि रात करीब 3 बजे सादी वर्दी में बहुत पुलिस व अन्य लोग आए और मौलाना साजिद के बारे में पूछताछ की थी। टीम ने कहा कि किसी लड़की का मामला हैं। आधा घंटा बाद साजिद को छोड़ देंगे। उसने कहा कि उसका भाई बेकसूर हैं। उसे फंसया जा रहा हैं।

उधर, कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि एटीएस ने रात में मामौर में छापा मारकर पीएफआई के सक्रिय सदस्य और ग्राम प्रधानपति मौलाना साजिद को उठाया हैं। टीम उसे नोएडा ले गई हैं। जिससे पूछताछ की जा रहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img