Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

खेलो इण्डिया-राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम के चार प्रस्ताव भारत सरकार भेजा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव खेलकूद डा. नवनीत सहगल ने खेलों इण्डिया-राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम तहत बरेली तथा जौनपुर में खेल अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने के लिए चार प्रस्तावों को भारत सरकार के अनुमोदनार्थ भेजने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार को पूर्व में भेजे गये प्रस्तावों का प्रभावी अनुश्रवण करने के निर्देश दिए भी दिये हैं।

बापू भवन स्थित अपर मुख्य सचिव के कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में बरेली में स्थापित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 7 करोड़ रुपये की लागत से सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक के निर्माण के प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त जौनपुर में स्थापित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 7करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से 4 सौ मीटर सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक, 10 करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय क्रीडाहाल तथा 7 करोड़ 99 लाख रुपये से तरणताल निर्माण के प्रोजेक्ट को भारत सरकार के स्वीकृतार्थ भेजने पर अनुमोदन प्रदान किया गया है।

डा. सहगल ने कहा प्रदेश में खेल प्रतिभाएं निखर कर सामने आएं इसके लिए अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। खेलो इण्डिया के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में फुटबाल, वालीबाल, क्रिकेट, कबड्डी आदि खेलों के आयोजन को प्रमुख दी जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं वे क्षेत्रवार खेलों का अध्ययन करे कि किस क्षेत्र में कौन का खेल लोगों के बीच लोकप्रिय है। इसके आधार उन क्षेत्रों में उस खेल से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रमुखता दी जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img