Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

युवा शक्ति को जागृत होकर नशे से दूरी बनानी होगी: डीएम

  • वीवी इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति पर हुई भाषण प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी ने कहा कि आज का युवा सबसे ज्यादा नशे की गिरफ्त में है। इसलिए युवा शक्ति को जागृत होकर नशे से दूर रहकर समाज हित में कार्य करने होंगे। गुरुवार को शामली शहर के वीवी इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी जसजीत कौर, एडीएम संतोष कुमार सिंह और डीआईओएस सरदार सिंह ने ने किया। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर ने कहा सभी को नशे से बचना चाहिए। नशे के बचाव के प्रति समाज को जागृत करने की जिम्मेदारी युवा शक्ति की अधिक है। क्योंकि आज नशे की गिरफ्त में सबसे अधिक युवा वर्ग ही है। इसलिए युवा शक्ति को आज जागृत होने की आवश्यकता है।

अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि आज देश का युवा भटका हुआ है और नशे जैसी चीजों की ओर आकृष्ट होकर अपना जीवन खराब कर रहा है। राष्ट्र को उन्नति और प्रगति पथ पर बनाए रखने के लिए युवा शक्ति को नशे से बचने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन डा. अनुराग शर्मा ने किया। वहीं निर्णायक मंडल के रूप में डा. शशि वर्मा, नरेंद्र शर्मा रहे। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, देशभक्त इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा प्रथम एवं द्वितीय तथा देशभक्त इंटर कॉलेज शामली के द्वारा तीसरा स्थान प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर डा. मनोज शर्मा कैप्टन रजनीश कुमार, डा. विजय, अर्जुन राम, शालू तोमर, अर्चना संगल, माधवेंद्र गुप्त, तरुण निर्वाल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...
spot_imgspot_img