Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

यूपी-हरियाणा में आज स्कूल-कॉलेज बंद, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट है। साइबर सिटी गुड़गांव में बादलों ने आफत बरसाई है और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को जिले के सभी कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम कराने की सलाह दी है। नोएडा और गाजियाबाद में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

31 8

10:41 AM, 23-SEP-2022
नोएडा की सड़कों पर बारिश का पानी जमा हुआ
नोएडा में तेज बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव देखा गया। सेक्टर-39, सेक्टर-60 और सेक्टर- 62 की सड़कें जलमग्न हो गई।

10:12 AM, 23-SEP-2022
भूस्खलन से उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग बाधित
उत्तराखंड में हेल्गू गाड़ के पास भूस्खलन के कारण उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग बाधित हो गया।

09:49 AM, 23-SEP-2022
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
भारी बारिश के बाद दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे यातायात के बाधित होने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कई रास्तों से बचने की सलाह दी है।

09:35 AM, 23-SEP-2022
उत्तर प्रदेश के मेरठ की सड़कें जलमग्न
उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

08:59 AM, 23-SEP-2022
बारिश के बाद ग्रीन श्रेणी में पहुंचा ग्रेनो का एक्यूआई
गुरुवार को दिन भर की बारिश के बाद ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण में काफी कमी दर्ज की है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सबसे अच्छी ग्रीन श्रेणी में पहुंच गया है, लेकिन बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

08:22 AM, 23-SEP-2022
गुरुग्राम में बारिश से जलजमाव
गुरुग्राम के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को सड़कों पर भरे गंदे पानी से गुजरना पड़ा।

08:15 AM, 23-SEP-2022
दिल्ली में बारिश से लगा जाम
राजधानी में सुबह से हो रही बारिश का असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा। जगह-जगह हुए जलजमाव की वजह से कई इलाकों में जाम लग गया और कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।

32 8

07:20 AM, 23-SEP-2022
दिल्ली-एनसीआर में कल से बारिश हो रही है। आज भी रुक-रुक कर बारिश होगी। ऐसे में सुबह और शाम के वक्त भीड़ भरे इलाकों में सड़कों पर जाम लगने की पूरी आशंका है।

07:01 AM, 23-SEP-2022
आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह यूपी के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। भारी बारिश के कारण गोरखपुर में बाढ़ आई हुई है, जिससे नदियों के किनारे बसे कई गांवों पर संकट आ गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह साढ़े नौ बजे से सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा एवं बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

33 9

06:42 AM, 23-SEP-2022
यूपी के कई इलाकों में भी बारिश का अलर्ट
आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट। अनुमान है कि 25 सितंबर तक बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। मौसम को लेकर जारी पूर्वानुमान में राज्य के कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक व आंधी -तूफान की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। वही पिश्चमी यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, में भारी बारिश की बात कही जा रही है।

34 8

06:23 AM, 23-SEP-2022
नोएडा और गाजियाबाद में आठवीं तक स्कूल बंद
नोएडा और गाजियाबाद में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने गुरुवार देर शाम यह सूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी ने भारी बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए जिले में सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा आठ तक के सभी विद्यार्थियों का अवकाश घोषित कर दिया है। अधिसूचना में प्रधानाचार्यों और अध्यापकों से अभिभावकों और विद्यार्थियों को सूचना देने का निर्देश दिया गया है।

35 8

05:59 AM, 23-SEP-2022
गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में गुरुवार को हुई बारिश से बिगड़े हालात को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कल यानी शुक्रवार को जिले के सभी कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम कराने की सलाह दी है, जिससे ट्रैफिक जाम से बचने के साथ ही मरम्मत के कार्य को निर्बाध रूप से किया जा सके।

36 6

05:38 AM, 23-SEP-2022
दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया है। बृहस्पतिवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश हुई। एनसीआर में बारिश लगातार हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

37 10

05:10 AM, 23-SEP-2022
यूपी-हरियाणा के कई जिलों में स्कूल बंद, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। दो दिन तो बारिश रुक-रुक कर हुई लेकिन बृहस्पतिवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अब तक जारी है। जाते हुए मानसून के वक्त होने वाली यह बारिश सबको हैरान कर रही है। हालात ऐसे हैं कि दिल्ली समेत एनसीआर प्रशासन को अपने-अपने स्तर पर अलर्ट और एडवायजरी जारी करनी
पड़ी है।

दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट है। साइबर सिटी गुरुग्राम में बादलों ने आफत बरसाई है और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को जिले के सभी कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम कराने की सलाह दी है। नोएडा और गाजियाबाद में आठवीं कक्षीा तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img