Monday, August 24, 2026
- Advertisement -

अंकिता भंडारी की हत्या में बीजेपी नेता का बेटा समेत तीन गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

ऋषिकेश: गंगा भोगपुर स्थित वनंतरा रिसॉर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया। मुख्य आरोपित हरिद्वार के भाजपा नेता का बेटा ही निकला। पुलिस ने रिसॉर्ट संचालक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि अंकिता ने रिसॉर्ट का भेद खोलने की धमकी आरोपियों को दी थी। आईपीसी की धारा 302,201 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत राजस्व क्षेत्र गंगाभोगपुर स्थित वनंतरा रिसॉर्ट में श्रीकोट गांव, पट्टी नांदलस्यूं, जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी अंकिता भण्डारी 19 पुत्री वीरेंद्र सिंह भण्डारी रिसेप्शनिस्ट के रूम में काम करती थी। लेकिन बीती 18 सितंबर को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 19 सितंबर को रिसॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी। राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

क्षेत्रवासियों का लगातार दबाव बनने पर डीएम पौड़ी ने बीती 22 सितंबर को मामला लक्ष्मणझूला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। एक दिन बाद ही पुलिस ने मामला वर्कआउट कर दिया। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर सुयाल ने लक्ष्मणझूला थाने में पत्रकारों को घटना की जानकारी दी। बताया कि 18 सितंबर रात्रि को ही लापता रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया।

मुख्य आरोपित रिसॉर्ट संचालक ही निकला है। तीनों आरोपित पुलिस को भी गुमराह कर रहे थे। बताया कि धारा 302,201 और 120 बी में केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। यह भी जानकारी दी कि बीते रोज ही मामले में छह लोग को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने रिसॉर्ट में ताला जड़ दिया था।

पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर रात्रि को रिसॉर्ट में पुलकित और अंकिता के बीच विवाद हो गया था। जिस पर पुलकित, अंकित और सौरभ दो दुपहिया वाहनों पर बैठकर उसे मनाने के लिये ऋषिकेश लेकर आने लगे। बैराज चौकी से करीब सवा किलोमीटर पहले तीनों चीला नहर के किनारे बैठकर शराब पीने लगे।

इस बीच फिर अंकिता और पुलकित के बीच फिर विवाद होने लगा। अंकिता ने रिसॉर्ट का भेद खोलने की धमकी दे डाली। जिस पर पुलकित ने अंकिता का मोबाइल नहर में फेंक दिया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। जिस पर तीनों ने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया। नहर में गिरने के बाद वह दो बार तेज बहाव में ऊपर आकर चिल्लाई और कुछ देर बाद
बह गई।

चीला नहर क्षेत्र में भेजी गई एक टीम

एएसपी पौड़ी शेखर सुयाल ने बताया कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए लक्ष्मणझूला पुलिस ने एक टीम चीला नहर क्षेत्र में भेजी है। एसडीआरएफ की टीम चीला शक्तिनहर में शव की तलाश में रेस्क्यू कर रही है। जरूरत पड़ी तो चीला नहर को कुछ समय के लिये बंद भी करवाया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Asha Singh: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आशा सिंह का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

ECoR Vacancy: रेलवे में 1,599 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 26 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img